Mirzapur News : एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
थाना पड़री पुलिस द्वारा एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया
Fri, 11 Feb 2022

तोसवा से आरोपी राजेश कुमार बिंद निवासी मोहनपुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर: अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पड़री पुलिस द्वारा एक तमंचा 12 बोर व 2 कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक उदय नारायण सिंह अपने हमराही मनोज कुमार व संजय सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त में कर रहे थे। इसी दौरान तोसवा से अभियुक्त राजेश कुमार बिंद पुत्र बलवंता निवासी मोहनपुर थाना पड़री को 1अवैध तमंचा 12 बोर व 2 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।
रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल