Mirzapur News: 5 विधानसभा सीट पर किस प्रत्याशी की चमकेगी क़िस्मत, कुछ ऐसा रहा अभी तक का चुनावी समीकरण
मिर्ज़ापुर विधानसभा सीट पर 60 प्रत्याशी आज़मा रहे है अपनी किस्मत।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: 2017 विधानसभा चुनाव में मिर्ज़ापुर (Mirzapur) की पांचों विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा को इस बार कांटे की टक्कर मिल सकती है। 7वें चरण में 7 मार्च को जिले में मतदान होने वाला है। नाम वापसी के बाद अब कुल 60 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नगर, मझवां और मड़िहान सीट पर 14-14 प्रत्याशी चुनावी में है, तो वहीं चुनार में 10 और छानबे सुरक्षित सीट पर महज 8 प्रत्याशी ताल ठोक रहे हैं।
नगर सीट:
नगर विधानसभा सीट (MIRZAPUR LATEST NEWS) पर भारतीय जनता पार्टी से रत्नाकर मिश्र (RATNAKAR MISHRA) , सपा से कैलाश चौरसिया, कांग्रेस के राजन पाठक, बसपा के राजेश कुमार पांडेय, आम आदमी पार्टी के सुरेश सिंह, गरीब सामना पार्टी के अनवर अली, राष्ट्रीय समाज दल से धनंजय कुमार, एआईएमआईएम से बदरुद्दीन हाशमी, राष्ट्रीय समाज पक्ष एडवोकेट बालेश्वर प्रसाद यादव, सुरक्षा समाज पार्टी के विपिन कुमार श्रीवास्तव, नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट से संतोष कुमार तमन्ना, आजाद समाज पार्टी के संदीप कुमार सोनकर तथा निर्दल प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद और जगदीश प्रसाद जगत शास्त्री समेत कुल 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।
चुनार सीट:
चुनार विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BHARTIYA JANTA PARTY) के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के पुत्र भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह और उनके चाचा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रकाश सिंह निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे । चाचा भतीजा के बीच चुनावी संग्राम ने लड़ाई को और रोचक बना दिया है। इस सीट पर कांग्रेस की सीमा देवी, बसपा के विजय कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी के अनवर अली, विकासशील इंसान पार्टी से अमित कुमार सिंह, अपना दल कमेरावादी के रमाशंकर प्रसाद सिंह, आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी सदानंद और जनता दल यूनाइटेड के संजय सिंह पटेल इस सीट से अपना भाग्य आज़माएँगे।
मड़िहान सीट:
मड़िहान सीट पर योगी मंत्रिमंडल में शामिल ऊर्जा राज्य मंत्री रहे भाजपा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल चुनावी मैदान में हैं। इनके सामने कांग्रेस की गीता देवी कोल, बसपा के नरेंद्र सिंह कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, अपना दल कमेरावादी से अवधेश कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड के डॉ अरविंद पटेल, कम्युनिस्ट पार्टी से जीरा भारती, राष्ट्र उदय पार्टी के भैया लाल पाल, राष्ट्रीय समाज दल से राजधर सिंह, आम आदमी पार्टी राजेश सिंह, भारतीय रिपब्लिक पार्टी म राधेश्याम इंसान, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से रामचंद्र गुड्डू गोंड, राष्ट्रीय समाज पक्ष राम तीरथ पाल तथा जन अधिकार पार्टी के सत्यानंद चुनाव लड़ रहे है।
मझवां सीट:
मझवां विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से चुनावी बिगुल फूंक रही निषाद पार्टी ने डॉ. विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतार कर दांव खेला है। इस सीट पर सपा से रोहित शुक्ला, कांग्रेस के शिवशंकर चौबे, जनता दल यूनाइटेड से अखिलेश कुमार द्विवेदी, लोक जनशक्ति पार्टी से अर्चना मिश्रा, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से अभिषेक त्रिपाठी, राष्ट्रीय समाज दल के आर इसरार अहमद, राष्ट्रवादी विकास पार्टी के कमलेश कुमार मिश्र, जन अधिकार पार्टी से दीपा मौर्य, विकासशील इंसान पार्टी से देवेंद्र प्रसाद मिश्र, सुरक्षा समाज पार्टी के मृत्युंजय सिंह, आम आदमी पार्टी के शेषधर दूबे के साथ ही निर्दल प्रत्याशी कल्लू मँझवा से चुनाव लड़ रहे है।
छानबे सीट:
छानबे विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और अपना दल (S) के गठबंधन पर राहुल प्रकाश कोल उम्मीदवार हैं। इस सीट पर सपा की कीर्ति कोल, बसपा के धनेश्वर, कांग्रेस से भगवती प्रसाद चौधरी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया लिबरेशन के धर्मराज कोल, राष्ट्रीय समाज पक्ष के शिव पूजन, बहुजन मुक्ति पार्टी से सरोज सरगम और जन अधिकार पार्टी के सर्वेश कुमार चुनाव लड़ रहे है। इस सीट पर सबसे कम 8 प्रत्याशी मैदान में हैं।