Mirzapur News: फूलों से बनाए गए रंग हुए गोवर्धन महाराज को अर्पित, धूम-धाम से मनाई गई "रंगभरी एकादशी"

बूढ़ेनाथ मोहल्ला स्थित गोवर्धन नाथ जी महाराज की हवेली पर रंगभरी एकादशी खेली गई।

 
image: bhaskar

फूलों से बनाए गए होली के रंग।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (Mirzapur) के बूढ़ेनाथ मोहल्ला स्थित गोवर्धन नाथ महाराज जी की हवेली में विराजमान गोवर्धन नाथ महाराज के आंगन में रंगभरी एकादशी पर भक्तों ने प्राकृतिक रंगों के साथ होली (Holi) खेली गई। एकादशी पर ही हवेली के बाहर होलिका स्थापित की जाती हैं। इसके साथ ही मंदिर में फागोत्सव शुरू हो जाता हैं। उत्सव के मौके पर मंदिर में पहुंचे भक्तों ने आराध्य को नमन कर फाग गीतों पर जमकर झूमते हुए रंगों से सराबोर नज़र आए।

विस्तार:

भक्तों की उमड़ी भीड़ (Mirzapur ki Holi) से मंदिर का प्रांगण भर गया । झूमते गाते भक्तों पर प्राकृतिक रंगो की बौछार की गई। गोवर्धन नाथ महाराज की हवेली में पहुंचे भक्तों ने आराध्य के श्री चरणों में अबीर गुलाल अर्पित कर फागुनी गीतो की धुन पर नाच उठे। फागोत्सव पर गीतों की धुन पर भक्तगण देर तक झूमते रहे।

यह भी पढ़े: Holi 2022: पूर्णिमा वाले दिन देर रात तक रहेगा भद्राकाल, जानिए होलिका दहन का समय

इस दौरान फूलों से बनाएं (Holi in Mirzapur) गए रंग से गोवर्धन महाराज को अर्पित किया गया। इसके बाद भक्तों को रंगों से सराबोर करने का सिलसिला शुरू हुआ। नर - नारी और बाल -वृद्ध सभी मंदिर प्रांगण के आंगन में आकर फागुनी रंग में रंगे नज़र आए। भक्तों ने अपने आराध्य के आंगन में सुधि खोकर भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।

मंदिर के प्रबंधक दीनानाथ तिवारी ने बताया कि प्राकृतिक रंग (Colorful Holi) बनाने का काम एक माह पूर्व ही शुरू कर दिया जाता है। विभिन्न फूलों से बने रंग का ही प्रयोग मंदिर में सैकड़ों वर्षों से किया जाता रहा है। यह परंपरा आज भी चली आ रही है।