Mirzapur News: मड़िहान सीट से फ़िर चुनाव लड़ेंगे Ramashankar Singh Patel, जानिए कैसा रहा था 2017 में उनका प्रदर्शन
BJP ने अब अपने मिर्ज़ापुर क्षेत्र से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, मड़िहान विधानसभा सीट से ऊर्जा मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल लड़ेंगे चुनाव

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने लगभग अपने सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जिले में अब सिर्फ 2 ही सीट बची है, जिस पर भारतीय जनता पार्टी को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है। प्रदेश की कुछ विधानसभा सीट जिस पर सबकी उम्मीद लगी हुई थी, वह है मिर्ज़ापुर जिले की विधानसभा सीटें थीं, सबको इस बात की उत्सुकता थी कि भारतीय जनता पार्टी (BJP MIRZAPUR CANDIDATE LIST) इस बार किसे चुनावी मैदान में उतरेगी। भारतीय जनता पार्टी ने बीते रविवार को मिर्ज़ापुर की 3 विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी मिर्ज़ापुर जनपद के सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन 5 में से 3 सीट पर अपने उम्मीदवारों को सबके समक्ष पेश किया है।
बीते कुछ महीने में भारतीय जनता पार्टी (UP ELECTIONS 2022) यह समझ चुकी है कि उत्तर प्रदेश में इस बार उसे काँटे की टक्कर मिलने वाली है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी मिर्ज़ापुर (Mirzapur) जैसी बहुमूल्य सीट को गवाना नहीं चाहेगी, इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सबसे विश्वसनीय उम्मीदवारों पर फिर से भरोसा किया है। मिर्ज़ापुर से चुनार सीट से अनुराग सिंह (Anurag Singh) को, मिर्ज़ापुर सदर सीट से रत्नाकर मिश्रा (Ratnakar Mishra) को और मड़िहान से ऊर्जा मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल (Rama Shankar Singh Patel) को चुनाव में उतारना का फ़ैसला BJP ने लिया है।
यह भी पढ़े: बीजेपी विधायक Ratnakar Mishra का कांग्रेस पर हमला, कहा -"जो पाकिस्तान की बात करेगा, वो पाकिस्तानी"
2017 में मड़िहान में खिला था कमल:
2017 में पिछले चुनाव के समय मोदी लहर ने बड़े-बड़े दिग्गजों को हवा में उड़ाया था और 2017 में मड़िहान विधानसभा सीट पर भाजपा के रामाशंकर सिंह पटेल ने इस सीट पर जीत हासिल की थी, जो इस वक्त योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री का पद भी संभाल रहे हैं। रमाशंकर सिंह पटेल (Rama Shankar Singh Patel) ने इस सीट से कांग्रेस पार्टी के ललितेश पति त्रिपाठी को हराया था। लेकिन इस बार दलबदल कर ललितेशपति त्रिपाठी (Lalitesh Pati Tripathi) ने तृणमूल कांग्रेस का थाम लिया है। आश्चर्य की बात यह है कि ललितेश पति त्रिपाठी इस पर चुनाव ही नहीं लड़ेंगे। पिछले चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर रमाशंकर सिंह पटेल ने बड़े मतों से जीत हासिल की थी।
2022 में क्या है हाल:
2022 उत्तर प्रदेश चुनाव की बात करें तो इस बार मड़िहान विधानसभा सीट (MIRZAPUR NEWS) से रामाशंकर सिंह पटेल को कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी का सामना करना होगा। कांग्रेस ने इस बार ललितेश पति त्रिपाठी (जो अब TMC में है) के बजाय गीता देवी को मड़िहान विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा है। वही मड़िहान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र सिंह पटेल को चुनाव में उतारा है।
Ramashankar Singh Patel:
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद रमाशंकर पटेल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर इस बात की जानकारी दी। रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि,
"विधानसभा मड़िहान से मुझे प्रत्याशी घोषित कर जनता जनार्दन की सेवा करने हेतु महान अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से कोटिशः आभार।"
विधानसभा मड़िहान से मुझे पुनः प्रत्याशी घोषित कर जनता जनार्दन की सेवा करने हेतु महान अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से कोटिशः आभार।@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/EmVXjiGxQg
— Rama Shankar Singh Patel (@rssinghpatelbjp) February 6, 2022