UP ELECTIONS 2022: आम आदमी पार्टी ने मिर्ज़ापुर की सभी सीटों से घोषित कर दिए अपने प्रत्याशी, चुनार से सत्येंद्र सिंह लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी के प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने मिर्ज़ापुर से अब लगभग सभी प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है, जानिए कौन है यह प्रत्याशी।

 
IMAGE: TWITTER
चुनार से सत्येंद्र सिंह लड़ेंगे चुनाव।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: Aam Aadmi Party ने विधानसभा चुनाव के लिए 19 प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट जारी कर दी है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh AAP) ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के बाद जिन प्रत्याशियों के नाम को घोषित किया गया है। जारी किए गए 19 प्रत्याशियों में पांच ग्रेजुएट, तीन पोस्ट ग्रैजुएट, दो एलएलबी, एक डॉक्टर और आठ अन्य प्रत्याशी हैं।

आम आदमी पार्टी के बैनर से इन्हें मिला मिर्ज़ापुर से मौका:

आम आदमी पार्टी ने नगर, मँझवा और मड़िहान के बाद अब सभी विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सबसे पहले पार्टी (AAM AADMI PARTY CANDIDATE LIST) के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छानबे विधानसभा सुरक्षित सीट से पार्टी का नेतृत्व मुन्नालाल निर्मल करेंगे, यानी मुन्नालाल इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उसके पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, जिसमें मँझवा और मड़िहान विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए थे। प्रकाश चंद्र त्रिपाठी को मँझवा विधानसभा सीट और राजेंद्र सिंह पटेल पूर्व विधानसभा से टिकट दिया गया था। राजन पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य है।

उसके पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने नगर विधानसभा सीट से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। सुरेश की शिक्षा एमएससी और एलएलबी है, पूर्व में वे बार एसोसिएशन के उप सचिव भी रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी हैं।

अंत में चुनार (Mirzapur) विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party Candidate List) ने अपने अंतिम प्रत्याशी यानी आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह को मौका दिया है और उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। सत्येंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के मीडिया प्रभारी हैं एवं जब भी आम आदमी पार्टी कोई प्रत्याशी घोषित करते थे, तो वह इस पर अपनी प्रतिक्रिया Twitter पर देते थे। सत्येंद्र सिंह चुनार मिर्ज़ापुर के रहने वाले हैं एवं वहीं से इस बार चुनाव लड़ेंगे।

अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट:

1