Mirzapur News: लालगंज में 50 हैंडपम्प में बंद किया गया पानी का सप्लाई, जलस्तर खिसकने से आई पानी की समस्या
जलस्तर नीचे खिसकने से समस्या आ रही है, 250 फीट बोरिंग की और जरूरत पड़ेगी।

50 हैंडपम्प ने पानी देना बंद किया।
मिर्ज़ापुर, Digital Desk: मिर्ज़ापुर (Mirzapur) की लालगंज तहसील के दक्षिणांचल में स्थित कोरावल में अधिकांश भूभाग पठारी होने के कारण गर्मी के मौसम की वजह से जल स्तर नीचे खिसकने लगा है। 50 हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है, पठारी क्षेत्रों में जगह-जगह हैंडपंप पानी छोड़ दे रहे हैं।
विस्तार:
हलिया विकासखंड के दर्जनों गांवों में पेयजल की समस्या (Water problems in Mirzapur) को ध्यान में रखते हुए ग्राम सभाओं में टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन कुछ तो ग्राम पंचायतों के गठन के बाद अभी तक टैंकर का चार्ज प्रधान को नहीं मिल पाया है। विकासखंड में लगभग एक पखवारे से डोंगल संम्बंधित कार्य बाधित होने के कारण हैंडपंपों (HANDPUMP) की मरम्मत बाधित हो गई थी, लेकिन होली के पूर्व से डोंगल का रजिस्ट्रेशन हो गया है। जिसके चलते हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़े: Mirzapur News: प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर की हत्या
विकासखंड के मतवार कुशियारा सगरा मदन नक्सल गांव सहित सोनगढ़ा मनिगढ़ा बंजारी कला बैधा उमरिया गजरिया महोखर आदि पठारी क्षेत्रों में जल स्तर नीचे खिसकने के कारण पेयजल की समस्या सामने आ गई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि, लगभग पूरे ग्राम पंचायत में 60 हैण्ड पंप लगाए गए हैं, लेकिन लगभग 50 हैंडपंपों में जलस्तर नीचे होने के कारण पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। बोर लगभग 250 फीट नीचे होने के कारण हैंडपंप से पानी निकलना संभव नहीं है।
ग्राम सभा में लगभग 250 फीट बोर करा कर समरसेबल डाल दिया जाए, तो गांव में पेयजल की समस्या का निवारण हो जाएगा। एडीओ पंचायत अरुण अरुण मिश्र ने बताया कि, जलस्तर नीचे खिसक जाने से गांवो में पेयजल संकट सामने आ रहा है। राज्य वित्त के मद से हैंडपंप का मरम्मत कराया जा रहा है। कई जगह टैंकर से पानी की समस्या की आपूर्ति की जा रही है।