अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रो का किया निरीक्षण

मिर्ज़ापुर: शासन के निर्देश के क्रम में जिले में सोमवार को धन क्रयकेंद्रों का संचालन शुरु कर दिया गया। हालांकि किसी भी क्रयकेंद्र पर धान की खरीद नहीं हुई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने आज सरकारी क्रय केन्द्र मण्डी समिति भारतीय खाद्य निगम धान क्रय केन्द्र मण्डी समिति, सहित कुल 05 धान क्रय केन्द्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारियो को निर्देशित करते हुये कहा कि किसानो के धान को पूरी पारदर्शिता के साथ क्रय किया जायें। प्रत्येक केन्द्र पर किसानो के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ धान तौल के लिये कांटा एवं नमी मापक यंत्र, पर्याप्त मात्रा में बोरा, धनराशि व पेयजल सुनिश्चित किया जायें।
निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर साफ-सफाई तथा धान रखने की पर्याप्त स्थल बनाये रखने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से धान खरीद के लिये किसान की भूमि व बोये गये रकबे का सत्यापन राजस्व विभाग भूलेख सम्बन्धी वेबसाइट से लिंक देकर आनलाइन कराया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप किसानो पारदर्शी सरलता से धान खरीद की व्यवस्था जनपद के प्रत्येक केन्द्रो पर की जा रही हैं। रकबे के सत्यापन के लिये क्रय केन्द्र पर ही लेखपालो की तैनाती की गयी है तथा किसानो की समस्याओ को प्रभावी व त्वरित निस्तारण के लिये धान खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना भी की गयी हैं।
उन्होने बताया कि रविवार व राजपत्रित अवकाशो को छोड़कर प्रत्येक दिन सूबह 09 से सांय 06 बजे तक केन्द्र क्रियाशील रहेगा। यदि किसान को किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होती हैं तो कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नम्बर 05442-245051 अथवा 7839565086 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता हैं।
कंट्रोल रूम में अधिकारियो के साथ कर्मचारियो की ड्यूटी लगायी गयी हैं।
उन्होने बताया कि किसानो के धान के समर्थन मूल्य मानक के अनुसार कामन धान के लिये 1940 रूपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान के लिये 1960 रूपया प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं। धान खरीद के लिये जनपद में कुल 54 केन्द्र स्थापित किये गये है। जिसमें पी0सी0एफ0 के 32, खाद्य विभाग के 18, मण्डी समिति एवं एफ0सी0आई0 के दो-दो तथा अन्य क्रय एजेंसियो के 12 केन्द्र स्थापित किये गये हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसानो के धान को क्रय करने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी।
रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल