Pakaudi Lal Kol के विवादित बयान के बाद कितना मुश्किल होगा बेटे Rahul Prakash Kol के लिए विधानसभा Chhanbey सीट का चुनाव

बीते दिनों सांसद Pakaudi Lal Kol ने सवर्णों के खिलाफ विवादित बयान दिया। जिसके बाद उनका जमकर विरोध हुआ। जिसका असर उनके पुत्र Rahul Prakash Kol के आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।

 
rahul prakash kol

Mirzapur Chhanbey विधानसभा सीट पर Rahul Prakash Kol को कांटे की टक्कर।


मिर्ज़ापुर, Digital Desk: Uttar Pradesh में आगामी विधानसभा चुनाव(UP Elections 2022) को लेकर अब माहौल गर्म है। Mirzapur Chhanbey विधानसभा सीट पर इस बार Rahul Prakash Kol को कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह उनके पिता हो सकते हैं।

बीते दिनों सांसद Pakaudi Lal Kol ने सवर्णों के खिलाफ विवादित बयान दे दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा उनके प्रति अभी तक काम नहीं हुआ। सवर्णों के ऊपर अभद्र टिप्पणी (MLA Pakaudi Lal Kol Controversial Statement) करने के बाद उनके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई। साथ ही साथ कई जगह उनके पुतले भी जलाए गए एवं धरना प्रदर्शन भी दिया गया। इसका असर आगामी विधानसभा में उनके पुत्र  चुनाव राहुल प्रकाश कोल को झेलना पड़ सकता है।

2012 Mirzapur Chhanbey Assembly को विधानसभा सीट का दर्जा दिया गया। जिसके बाद 2012 में Samajwadi Party के भैया लाल कोल ने बहुजन समाजवादी पार्टी के शशिभूषण को हराया था। उसके बाद होने वाले चुनाव यानी 2017 के चुनाव में राहुल प्रकाश कोल ने अपना दल की टिकट से इस चुनाव में जीत हासिल की थी।

लेकिन इस बार यह अंतर कम हो सकता है या फिर राहुल प्रकाश को हार का सामना भी करना पड़ सकता है। क्योंकि मौजूदा हालात ऐसी स्थिति दर्शाते हैं। जब पिता सांसद पकौड़ी लाल ने सवर्णों के खिलाफ विवादित बयान दिया, तो पिता के साथ साथ विधायक पुत्र राहुल प्रकाश कोल के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया गया। जिससे आगामी चुनाव में राहुल प्रकाश कोल को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

अगर इस चुनाव से राहुल प्रकाश कोल को नुकसान होता है, तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को फायदा मिल सकता है। पिछले दो चुनावों में बसपा और सपा पहले-दूसरे स्थान पर रह चुकी है। सपा की तरफ से भाई लाल कोल को टिकट मिल सकता है, वहीं बसपा की तरफ से धनेश्वर गौतम को। इस सीट पर हमेशा से दलित समाज के लोगों का दबदबा रहा है एवं उन्हें इस चुनाव का निर्णायक भी माना जाता है।

 इस विधानसभा सीट में कुल मतदाताओं की गिनती 344356 है। जिसमें पुरुषों की संख्या 146792 है और महिला मतदाताओं की संख्या 157564।