भटेवरा गांव में नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने लगाया जन चौपाल, कहा अब आधी रात को भी बिना डरे निकल सकती है बहु-बेटियां,

अब तक 55 गांवो में चौपाल लगा चुके है नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल
 
manoj jaiswal mirzapur
योगी सरकार ने दी बेहतर कानून व्यवस्थ


मिर्ज़ापुर: नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल मंगलवार की दोपहर विकास खंड छानवे क्षेत्र के गैपुरा गाव पहुँचे। जहाँ नपाध्यक्ष ने छानवे क्षेत्र के भटेवरा गांव में जन चौपाल लगाया। नपाध्यक्ष इन दिनों लगातार गांवो में चौपाल लगाकर कर ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों,को जन-जन तक पहुचाने का कार्य कर रहे है| जनहित योजनाओं के साथ गाँव के समस्याओं को भी सुन रहे है। नपाध्यक्ष ने अब तक जन चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र के 55 गांवों में चौपाल लगा चुके है। 


जिसमे शिवपुरग्रामीण, विन्ध्याचल, केवटान, गोपालपुर, सेमरा, मझलीपट्टी, कोलुहा, महड़ौरा, अकोढ़ी, बबुरा, मनौवा, धौरहरा, जगापट्टी, बघरातिवारी, रामपुर, कौडियरा, बिरोही, नेवढ़िया, गोबरहा, हुसैनीपुर, महंगीपुर, पखवैया एवं अनिरूद्धपुर पूरब पट्टी, देवरी, अरगी सरपती, गैपुरा एवं तिलठी, कलना गहरवार, गोड़सरपाण्डेय, मझिगवां, लखनपुर मवैया, मलाधरपुर, चिल्ह, भटेवरा, गोड़सर, सरपती, सरोई, गहिया, कोल्हुआ कमासिन, चेकसारी, पुरजागिर, चन्देलडढ़िया, गाजीपुर, बलापुर, विजयपुर, अतरैला, बिरौरा, तेलियानी, खम्हरिया,कला, मदनपट्टी, दलापट्टी, रामपुर, भिलौरा, बसंतपट्टी, दुगरहा और भटेवरा गांव शामिल है।


भटेवरा ग्रामवासियों ने नपाध्यक्ष से गांव में सामुदायिक भवन या धर्मशाला बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा की गांव में गरीब लड़कियो के शादी या किसी अन्य शुभ कार्यो के लिये गांव में धर्मशाला या सामुदायिक भवन नही होने के कारण गरीब तबके के लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक भवन बन जाने से गांव में गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। नपाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के होने के कारण किसी भी गांव में विकास कार्य प्रभावित नही होगा। गांव में सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य जिला पंचायत के माध्यम से आने वाले समय मे करवाया जायेगा। जिससे गरीब परिवार के लड़के-लड़कियों और अन्य किसी शुभ अवसर पर इसका उपयोग किया जा सके। 


नपाध्यक्ष ने जन चौपाल में ग्रामीणों से केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी एक-एक कर ग्रामीणों से सांझा किया। नपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस-बसपा एवं अन्य दलों के शासन काल मे घोटाले, भ्रष्टाचार और गुण्डे-माफियाओं की तूती बोलती थी। योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर-प्रदेश की कमान संभाली है। प्रदेश में घोटाला-भ्रष्टाचार मुक्त रहित कर दी है। गुण्डे-माफिया और अपराधियों पर लगाम लगाते हुये प्रदेश में सुशासन राज दिया है। नपाध्यक्ष ने कहा कि "अब आधी रात को भी बहु-बेटियां बिना डरे कही भी आ और जा सकती है, जिसका श्रेय उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है"। इस मौके पर ग्राम प्रधान विकाश सरोज, आनन्द सिंह, उमेश सिंह, शुभम सिंह, कलन्दर दुबे, दिनेश गुप्ता, गोलू जायसवाल, महेश जायसवाल, पवन दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।