Mirzapur News: अपर जिलाधिकारी ने भाकियू के पुल की माँग पर आकस्मिक स्थल निरीक्षण कर किया बैठक

किसानों द्वारा संघर्षरत पुल की माँग को रेलवे प्रशासन ने स्वीकारा
 
adm mirzapur
25 फीट चौड़ा पुल, मन्दिर परिसर की सुन्दरीकरण व रिटर्निंग वाल बनाने की बात पर सहमति बनी


मिर्ज़ापुर, अदलहाट: भारतीय किसान यूनियन की पुल की माँग पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी वित्त शिव प्रसाद शुक्ल ने आकस्मिक स्थल का निरीक्षण करते हुए भाकियू का आकस्मिक बैठक शिवमन्दिर, जादवपुर, करहट पर गुरुवार को लिया।

बैठक में निरीक्षण के दौरान भाकियू द्वारा लम्बे समय से सँघर्षरत पुल की माँग को रेलवे प्रशासन ने स्वीकार करते हुए 25 फीट चौड़ा पुल, मन्दिर परिसर की सुन्दरीकरण व रिटर्निंग वाल बनाने की बात पर सहमति बनी।

इस दौरान उपजिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल, नायाब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, रेलवे अधिकारी यशपाल सिंह, एस.के पाण्डेय, विकास, क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार सिंह, अमित सिंह, भाकियू के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र, रामवृक्ष, महेंद्र,रामललित, पप्पू सिंह, लल्लन सिंह, महिला अध्यक्ष सावित्री देवी, फुला देवी, पत्ती देवी, बब्बो देवी व समस्त ग्रामीण जनता उपस्थित रही।