Mirzapur News: अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

इस प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी कोई भी नागरिक भ्रमण कर ले सकता हैं
 
mirzapur news
सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक प्रदर्शनी के माध्यम से पहुॅचाया जाना उद्देश्य -अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा


मिर्ज़ापुर, Digital Desk: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगाई गई 03 दिवसीय प्रदर्शनी भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी बीएलजे मैदान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन भी किया गया।

उन्होने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक प्रदर्शनी के माध्यम से पहुॅचाया जाना हैं। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी कोई भी नागरिक भ्रमण कर ले सकता हैं।