Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पहुँची अनुप्रिया पटेल, उनके मां के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

दिवंगत माता रामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की
 
Swatantra Dev Singh
इंजीनियर राम लौटन बिंद, रोहनिया विधायक डा0 सुनील सिंह पटेल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा आदि द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त की गया


मिर्ज़ापुर, Digital Desk: केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग अनुप्रिया पटेल ने आज प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास ग्राम ओड़ी विकास खण्ड जमलापुर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता रामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

इस अवसर अध्यक्ष अपना एल इंजीनियर राम लौटन बिंद, रोहनिया विधायक डा0 सुनील सिंह पटेल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह पटेल पर्शिया, प्रदेश महासचिव आईटी मंच दुर्गेश पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, अनीता पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय सिंह, भगवान दास प्रजापति, हर्षित पटेल, श्रवण कुमार मौर्या, शंकर सिंह चैहान आदि द्वारा भी शोक संवेदना व्यक्त की गया।