Mirzapur News: भाकियू की जिला कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न
बैठक में 20 मार्च को दिल्ली में होने वाले महापंचायत में चलने का किया आह्वान

मिर्ज़ापुर, अदलहाट: भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्ज़ापुर के कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के आवास बंगला देवरिया पर हुयी। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ सदस्यता अभियान को लेकर गाँव-गाँव सदस्य बनाने के विषय में वार्ता हुयी।सदस्य बनाने के क्रम में यह बताया गया की जिन लोगों ने सदस्यता रसीद कटवा ली थी उसको जमा कर सूची तैयार कर ले।बैठक में 20 मार्च को दिल्ली में होने वाले महापंचायत में चलने का आह्वान किया।
जनपद से किसानों को अहरौरा टोल प्लाजा के संदर्भ में बार-बार जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक टोल प्लाजा नहीं हटा जिस पर धरना, प्रदर्शन व आंदोलन करने के लिए भी विचार किया गया। ग्राम बरईपुर गेट के सामने NH7 पर कर दिया जाय। गोरखपुर माफी देवरिया मे राल्हुपुर माइनर के दोनों तरफ पानी भर जाने से सैकड़ों बीघे जमीन जलमग्न है जिससे गेहूं की फ़सल बर्बाद हो रही हैं जिससे पानी निकासी का रास्ता अवरूद्ध हो गया है पानी निकासी की व्यवस्था किया जाए।
इस दौरान बैठक में प्रहलाद सिंह प्रदेश महासचिव, अनिल सिंह मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, वीरेंद्र सिंह जिला महासचिव, स्वामी दयाल सिंह जिला कोषाध्यक्ष, जिला सचिव पंचम सिंह, अवधेश सिंह जिला उपाध्यक्ष, राम सूरत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रचार मंत्री छन्नू सिंह, सावित्री देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह जिला मीडिया प्रभारी, शीतला प्रसाद, तहसील उपाध्यक्ष, रामबृक्ष सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह,गुलाब सिंह, लक्ष्मण सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।