Mirzapur News: अदलहाट में हुई किसान पंचायत में प्रहलाद सिंह ने किसानों को एकजुट होने का दिया सन्देश

मिर्ज़ापुर, अदलहाट: पंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के जिला अध्यक्ष कंचन सिंह फौजी ने कहा 10 फरवरी को किसान मजदूर महापंचायत मुजफ्फरनगर में हुई इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में और भी ताकत और मजबूती से आंदोलन होगा और 20 मार्च को दिल्ली में आंदोलन होगा इसके लिऐ आप तैयार रहे। मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि संगठन किसानों के लिए काम करती है इसको मजबूत करने की जरूरत हैं।
प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि "किसानों को बिजली, गैस, डीजल, खाद, बीज, परिवहन भाड़ा के साथ सभी चीजों के रेट बढ़ गए, लेकिन किसानों की आय दोगुना करने का वादा फेल हो गया"।
प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा किसानों की आरसी काटकर उत्पीड़न बंद किया जाय व जनपद के सभी क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदा जाए। खरीद नहीं होने की दशा में और समय बढ़ाया जाय, पूरे जनपद ही नहीं प्रदेश मे छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों से किसानों की फसलों को बचाने के लिए ग्राम स्तर पर पहल कर इनसे बचाया जाय।
पंचायत के अध्यक्ष रामाधार शास्त्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि "आप अकेले नहीं हैं, समस्याओं की जड़ हमारी निष्क्रियता हैं अगर हम सक्रीय और संगठित हो जाएं तो समस्याएं कम हो जायेंगी"। अध्यक्षता पंडित राम आधार शास्त्री तथा संचालन धर्मेन्द्र सिंह ने किया।
इस अवसर पर स्वामी दयाल सिंह, पंचम सिंह, रामसृंगार सिंह, रामसूरत सिंह, पूर्व प्रधान अरबिंद सिंह, शीतला प्रसाद, भोला नाथ गिरि, अरविंद सिंह, मो अलाऊद्दीन, रामप्यारे सिंह, महेन्द्र सिंह, बड़ेलाल जी, रामहुलास सिंह तथा अन्य लोग रहे।