Mirzapur News: होली पर्व के दृष्टिगत कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुये लगायी गयी कर्मचारियों की ड्यूटी

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: अपर जिला मजिस्ट्रेट शिव प्रताप शुक्ल ने अपने एक आदेश के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया है कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा दिये गये क्रम में होली के पर्व पर शान्ति व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था एवं होली पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने जाने हेतु कलेक्ट्रेट मिर्ज़ापुर में कंट्रेाल रूम की (05442-256357) ई-गर्वनेंस में स्थापना करते दिनांक 07 मार्च 2023 से 08 मार्च 2023 तक कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी गयी हैं।
कंट्रोल में कर्मचारी फारूक खां, पेशकार मुख्य राजस्व अधिकारी कलेक्ट्रेट मिर्ज़ापुर प्रातः 06 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, खलीर्कृरहमान व्यवस्था लिपिक राजस्व अभिलेखागार अपरान्ह 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक, इकरामुद्दीन व्यवस्था लिपिक राजस्व अभिलेखागार रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक ड्यूटी लगायी गयी हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे तथा वस्तु स्थिति से अवगत भी करायेंगे।