Mirzapur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जिला की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

Chaudhary Bhupendra Singh: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा कार्यालय में की प्रेसवार्ता
 
Chaudhary Bhupendra Singh
क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेशचंद श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष व आये हुए सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का किया स्वागत अभिनंदन


मिर्ज़ापुर, Digital Desk:भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में प्रेसवार्ता के पश्चात् भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जिला की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया। साथ में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद श्रीवास्तव व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का भी स्वागत किया। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष द्वारा आये हुए प्रदेश अध्यक्ष को सभी पदाधिकारियों का संगठनात्मक परिचय कराया एवं प्रदेश अध्यक्ष जी का भी राजनीतिक जीवन परिचय बताया। तत्पश्चात् क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी महेशचंद श्रीवास्तव ने प्रदेश अध्यक्ष व आये हुए सभी संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए आगामी संगठनात्मक कामकाजी बैठक के बारे में बताया व सभी कार्यक्रमों के जिला संयोजक से विस्तृत जानकारी लिये।

इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि "केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जो की घोषणा संकल्प पत्र में कहा गया वह सभी कार्य हमारी डबल इंजन की सरकार ने बखुबी से किया। साथ में आज पूरे देश के लगभग प्रदेशों में हमारी पार्टी सरकार चल रही है और प्रत्येक प्रदेशों में हमारा संगठन मजबूती से अंतिम पायदान तक कार्य कर रही है"।

jan shikshan sansthan mirzapur
AD: Jan Shikshan Sansthan Mirzapur

उन्होंने यह भी बताया कि"भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसका उदाहरण हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देखकर प्रमाण मिलता है"। आज हमारा संगठन विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी पार्टी की सरकार शहर से लेकर गाँव के सड़क व गली तथा बेहतर बिजली वितरण का कार्य किया। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के कार्यकर्ता को बिना किसी दबाव, टकरार के जनता के बीच जाकर डबल इंजन की सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताना है।

साथ में "प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ काम करना है। हमें अंतिम पायदान तक खड़े व्यक्ति तक पहुँचने के लिए मोदी का सपना ग्राम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक को साकार करना होगा" के साथ–साथ अनेकानेक संगठनात्मक व कामकाजी बैठक की जानकारी दिया। कार्यक्रम का समापन प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अनामिका चौधरी जी ने आये हुए मुख्य अतिथि व सभी जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारीगण तथा जिला पदाधिकारीगणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक की समापन की घोषणा किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री हरि शंकर सिंह पटेल ने किया।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, गंगासागर दूबे, मनोज जायसवाल, उत्तर कुमार मौर्य, अनिल सिंह, बालेन्दुमणि त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव, धनेन्द्र पाण्डेय के साथ–साथ जिला के सभी पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, मंडल प्रभारीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्रीगण उपस्थित रहे।


विकास तिवारी, संवाददाता