Mirzapur News: तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी जन समस्याए

तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 102 प्रार्थना पत्रो में 05 का मौके किया गया निस्तारण
 
district magistrate
अधिकारी गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को कराये अवगत -जिलाधिकारी


मिर्ज़ापुर, Digital Desk: जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डाॅ राजीव नारायण मिश्र के द्वारा आये हुये फरियादियों के समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रार्थना पत्रों को प्रेषित किया गया।

तहसील सदर मे जिलाधिकारी के समक्ष कुल 102 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर 05 का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि जिस अधिकारी को प्रार्थना पत्र को प्रेषित किया जा रहा हैं वह यहीं पर फरियादियों के समस्याओं को भलीभाति सुने तथा समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवगत भी करा दें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्रों को सुनने के उपरान्त जिलाधिकारी ने अधिकारियो से कहा कि राजस्व विभाग व अन्य कर्मचारी राजस्व से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रो को गम्भीरता पूर्वक संज्ञान में लेते हुये मौके पर जाकर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त मामलों का लेखपाल समय से निस्तारण करायें तथा सही ढंग से पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें ताकि गाँव गरीब कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सकें।


राजस्व विभाग व किसी अन्य विभाग के द्वारा गलत रिपोर्टिंग करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभानु सिंह, तहसीलदार सदर अरूण गिरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ राजेन्द्र प्रसाद, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अनय मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर, उप निदेशक कृषि डाॅ अशोक उपाध्याय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।