Mirzapur News : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया
 
 सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित तीसरा अभियुक्त गिरफ्तार
तीसरे अभियुक्त दीपू उर्फ दीपेन्द्र उर्फ देवेन्द्र सिंह निवासी देवरी थाना विन्ध्याचल को उसके घर से गिरफ्तार किया।

मिर्ज़ापुर: अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित तीसरे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। बीते वर्ष 4 नवम्बर क थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध नाबालिग पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली गलौज, मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी थी। सामूहिक दुष्कर्म मामले में 6 नवंबर 2021 को 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरा अभियुक्त फरार चल रहा था| थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में कार्यवाही करते हुए 28 जनवरी को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक अपने हमराही अरविन्द यादव,रणजीत पटेल, योगेश गौड के साथ गश्त पर निकले थे।

मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फरार तीसरे अभियुक्त दीपू उर्फ दीपेन्द्र उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र लल्लन सिंह उर्फ उदयनारायण निवासी देवरी थाना विन्ध्याचल को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल