Mirzapur News: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने माँ विंध्यवासिनी के दरबार में लगाई हाज़िरी

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज विन्ध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी पूरे विधि विधान एवं मत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के अलावा अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहें। मंत्री को तीर्थ पूरोहित धीरज मिश्र के द्वारा दर्शन पूजन कराया गया। दर्शन पूजन अर्चन करने के पश्चात मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं के विग्रह को स्पर्श करते हुए, मंदिर परिसर से बाहर निकलकर निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का भ्रमण कर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के द्वारा कॉरिडोर कार्य प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
मंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुये कहा कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय गुणवत्ता के साथ लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि नवरात्र मेला के दृष्टिगत निर्माण कार्य इस तरह से किया जाय कि दर्शनार्थियों को आने जाने में असुविधा भी न हो और निर्माण कार्य भी बाधित न होने पायें।
मिर्ज़ापुर
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 14, 2023
➡️विंध्याचल पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
➡️जयवीर सिंह ने पहुंचे विंध्याचल
➡️रामनवमी अखंड पाठ कराये जाने पर दिया बयान
➡️जनपद में संस्कृति कार्यक्रम करवाया जाएगा
➡️नवरात्र में पाठ करायएंगे पाठ- जयवीर सिंह
➡️24 घण्टे का अखण्ड पाठ करवायेंगे- जयवीर.#Mirzapur… https://t.co/jNH04iE2tn pic.twitter.com/1hZhQf2R1B
निरीक्षणोपरान्त उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश के समस्त देवी देवताओं के मंदिर में पूजा पाठ कराया जायेगा इसके लिये संस्कृति/पर्यटन विभाग से धनावंटन भी किया जायेगा। उनहोने बताया कि यह कार्य जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में किया जायेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की दूसरे कार्यकाल के दौरान यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है, पर्यटन एवं सास्कृतिक विभाग की ओर से चैत्र नवरात्र मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे रामनवमी 24 घंटे का अखंड पाठ का आयोजन भी कराए जाएंगे।
मां विंध्यवासिनी धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में स्थानीय स्तर पर पर्यटन एवं सूचना विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि विभाग में पैसे की कमी नहीं है हर प्रकार से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे, देवी धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभूति की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति, पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।