Mirzapur News : पारिवारिक कलह से परेशान होकर गंगा नदी में लगाई छलांग

मिर्ज़ापुर: थाना चील्ह शास्त्री ब्रिज से पारिवारिक कलह से परेशान होकर गंगा नदी में लगाई छलांग। सोमवार की रात 10 बजे करीब नागेश तिवारी पुत्र तिलेश्वर तिवारी निवासी ग्राम कन्हेरी भगवानपुर थाना औराई उम्र करीब 50 वर्ष पारिवारिक कलह से क्षुब्द होकर साइकिल से शास्त्री ब्रिज जा पहुंचा और गंगा नदी में छलांग लगा दिया। गंगा में पानी कम होने की वजह से वह डूबा नहीं। ठण्ड के कारण वह तेज आवाज में शोर मचाने लगा।
उसकी आवाज सुनकर राहगीरों ने चील्ह पुलिस को सूचना दी प्राप्त सूचना पर उ0नि0 अजीत कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष चील्ह मय हमराह मौके पर पहुंचकर नाव के जरिये से स्थानीय लोगो की मदद से गंगा नदी मे तलाश शुरू किया। थानाध्यक्ष चिल्ह द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से नाव द्वारा बाहर निकाला गया। स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर परिजनों को इस संदर्भ में जानकारी देकर सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट- रवि यादव, जिला संवाददाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल