जनेश्वर मिश्र के जयंती पर सपा ने निकाली साईकिल रैली, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिन्द ने झंडी दिखाकर किया रवाना

मिर्ज़ापुर, छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नया नारा ’यूपी का यह जनादेश’ आ रहे हैं को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गई और बाबूलाल जायसवाल इंटर कॉलेज महुवरिया के मैदान में सभा आयोजित की गई जिसमें सजकर योगी सरकार पर निशाना साधा गया।
भरूहना चौराहे से निकली साइकिल रैली पीलीकोठी, संगमोहाल, रतनगंज, तेलियागंज, गिरधर चौराहा, महुवरिया के बाबूलाल जायसवाल इंटर कालेज के मैदान तक गई जहां सभा का आयोजन किया गया। बता दें कि साइकिल रैली को पूर्व मंत्री रामकिशोर बिन्द ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आयोजित सभा को जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है। आज जनपद में जगह.जगह साइकिल रैली निकाली गई, जिससे कि जनपद के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे, प्रदेश में भाजपा ने विकास को बर्बाद किया है। अखिलेश यादव का सक्षम व्यक्तित्व ही प्रदेश को आगे ले जाने में कारगर है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि जनता में भाजपा की सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है, योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने सपा कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी।
पूर्व मंत्री रामकिशोर बिन्द ने कहा उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार दवाओं की कालाबाजारी में नंबर वन है। यहां पर इलाज ना मिलने से लोगों की मौत हुई। लोगों को न तो अस्पताल में बेड मिले और न ही दवा मिली, जिले में नागरिक बिना इलाज के मरे। योगी सरकार तो प्रदेश के बेरोजगारों पर लाठी चलवाने में नंबर वन है। कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई, लेकिन सरकार को आंकड़ों की बाजीगरी में व्यस्त रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग साइकिल से भरूहना चौराहे पर पहुंचे थे।
बता दें कि समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली के कारण भरूहना चौराहे पर लोगों का जाम का भी सामना करना पड़ा, भरूहना चौराहे पर दोनों तरफ वाहन पार्क कर सपा के नेता साइकिल रैली में गए। जिसके कारण जाम लग गया। आज व्यवस्था परिवर्तन के लिए बड़ा दिन है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अभय यादव ने किया। साइकिल रैली व सभा को पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला, अभय यादव, रामगोपाल बिन्द, अनिल यादव, रत्नेश श्रीवास्तव, श्याम मोहन यादव, घनश्याम साहू, आशुतोष मिश्रा, राज मिश्रा, चन्दन यादव, सुनील पाण्डेय, दीपक दूबे, विशाल यादव आदि हजारों लोग शामिल थे।
रिपोर्ट - रवि यादव, जिला सवांदाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल