UP ELECTIONS 2022: मिर्ज़ापुर समेत अन्य पूर्वांचल की सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी किए घोषित

कांग्रेस(Congress) अपने नई मुहिम के तहत "लड़की हूं लड़ सकती हूं" को आगे बढ़ाते हुए, 61 उम्मीदवारों का एलान किया है, जिसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया गया है।

 
image: DNA INDIA
मिर्ज़ापुर और अन्य पाँच ज़िलों से महिलाओं को मिला टिकट।

मिर्ज़ापुर, Digital Desk: आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस(CONGRESS CANDIDATE LIST MIRZAPUR) ने रविवार को 61 कैंडीडेट्स की चौथी सूची जारी की, जिसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया गया। इसमें पूर्वांचल से 8 सीटें भी शामिल है। बलिया, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र और मऊ जिला घोषित प्रत्याशियों में 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है। सूची में पुराने कांग्रेसियों के परिजनों को भी मिली है। यही नहीं, बल्कि नए चेहरों को भी कांग्रेस ने भरोसा करते हुए टिकट दिया है।

मिर्ज़ापुर से किसको मिला टिकट:

मिर्ज़ापुर(Mirzapur) के मड़िहान से नए चेहरे गीता देवी(Geeta Devi Mirzapur) को चुनावी मैदान में उतारा गया है। मड़िहान तहसील क्षेत्र के निवासी पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी गीता देवी को कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया, गीता देवी ने BA तक पढ़ाई की है। ऐसे में रॉबर्ट्सगंज रामप्यारे पिनके की पत्नी बसंती पिनके को सोनभद्र जिले के दुद्धी से उम्मीदवार बनाया गया। बसंती जिले की पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष रही है। उनके पति रॉबर्ट्सगंज से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा घोरावल से विदेश्वरी सिंह राठौर को चुनावी मैदान में उतारा गया है। बलिया से रसड़ा से डॉक्टर ओम लता को, सिकंदरपुर से बृजेश सिंह, बैरिया से सोनम बिंदु को प्रत्याशी बनाया गया। पूर्व कांग्रेसी सांसद कमला प्रसाद सिंह की पौत्रवधू आरती सिंह को जौनपुर के बदलापुर विधानसभा से चुनाव में उतारा गया है और अंत में मऊ सीट से महेंद्र बहादुर सिंह को मौका दिया गया।

यह भी पढ़े: मिर्ज़ापुर: सभी सुविधाओ के बाद भी ठप क्यों पड़ा है कालीन व्यापार, जानिए पूरी बात

कांग्रेस ने इनपर खेला दाव:

कांग्रेस पार्टी ने बुंदेलखंड क्षेत्र की बहुत महत्वपूर्ण झांसी सीट पर राहुल रिछारिया का नाम घोषित किया। राहुल पुराने कांग्रेसी परिवार से ताल्लुक रखते हैं, इनके दादा गोविंद दास कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। जबकि उनके पिता ओमप्रकाश रिछारिया कांग्रेस पार्टी से विधायक एवं मंत्री रह चुके हैं। इसके बाद विधानसभा सीट के अलावा बबीना श्री चंद्रशेखर तिवारी को मैदान में उतारा गया है। इन दोनों पर कांग्रेस की बड़ी उम्मीद है।