Social Chakallas: कानपुर में 78 वर्ष की महिला ने 82 वर्ष के पति पर किया दहेज उत्पीड़न का केस, दादाजी की आंख से छलके आंसू

पुलिस ने महिला के कहने पर 82 वर्षीय बुजुर्ग गणेश नारायण शुक्ला तथा उसके बेटे और बहु समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।

 
image: the law

उत्तर प्रदेश में 78 साल की महिला ने अपने 82 वर्षीय पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।

कानपुर, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) स्थित चकेरी में 78 वर्षीय महिला ने अपने 82 वर्षीय पति पर दहेज उत्पीड़न (Dowry Case Kanpur) का केस दर्ज करा दिया है। इतना ही नहीं बुजुर्ग महिला ने अपने बुजुर्ग पति पर मारपीट करने का और घर से निकाल देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर 82 वर्षीय बुजुर्ग गणेश नारायण शुक्ला तथा उनके बेटे बहु समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर दिया है। इस मामले में हैरान करने वाली एक बात यह है कि, 82 वर्षीय बुजुर्ग जिनपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है, वह बिना सहारे के चल भी नहीं सकते।

यह भी पढ़े: कानपुर: घरेलू विवाद को लेकर महिला ने अपने देवर का नाजुक अंग चाकू से काटा, बचाने आई महिला तो उसका भी हाथ काटा

जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला पारिवारिक विवाद का है। इस बुजुर्ग दंपत्ति के बेटे रजनीश बताते हैं कि, आज भी परिवार के सभी सदस्य उनसे अच्छा व्यवहार ही रखते हैं। लेकिन परिवार के कुछ लोगों के बहकावे में आकर उन्होंने दहेज उत्पीड़न का केस कर दिया है।

विस्तार:

इस केस की तारीख पर पहुंचे गणेश को जब बताया गया कि उन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया, तो उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे। उन्होंने कोर्ट में कहा कि, अबतक मैं सारी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता रहा और इस उमर में कचहरी के चक्कर लगा रहा हूं।

मामले (Dowry Case Kanpur News) में वकील शिवेंद्र कुमार पांडे बताते हैं कि सभी पक्ष से बात करने के बाद जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक परिवार के दूसरे सदस्यों को फसाने के लिए दहेज कानून का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। वकील साहब कहते हैं कि, शादी के 7 साल बाद दहेज का आरोप उतना प्रभावी नहीं रह जाता। फिलहाल, यह मामला मध्यस्थता के तहत दोनों पक्ष के बीच में आपसी बातचीत करा कर, विवाद को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।