Amroha News: UPTET परीक्षा के तुरंत बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, रखा गया यह खास नाम
शाम करीब 4:00 बजे अचानक रेणु नाम की महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी और पीड़ा होने पर उसने कक्ष में ड्यूटी दे रहे स्टाफ को जानकारी दी। जहां पर हड़कंप मच गया। बाद में परीक्षा देने के बाद रेणु ने बच्चे को जन्म दिया।

बच्चे का नाम "टेट" रखने की बात कर रहे थे लोग।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: अमरोहा(Amroha News) में टीईटी परीक्षा देने आई एक महिला को दो परीक्षा से गुजरना पड़ा। एक परीक्षा लिखित, दूसरा प्रसव पीड़ा का। उत्तर प्रदेश टीईटी(Women Delivered baby after UPTET exam) की परीक्षा देने के दौरान महिला को पेट में दर्द शुरू हो गया, तो उसने तत्काल वहां के परीक्षा संचालक को यह बात बताइए।। वहां लोग घबरा गए और तुरंत एंबुलेंस से उसे सीएचसी भेज दिया गया।
विस्तार:
अमरोहा के गजरौला इलाके में स्थित रामबाई डिग्री कॉलेज में रविवार को एक महिला UPTET की परीक्षा देने आई थी। इसी दौरान गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने तुरंत कॉलेज प्रबंधक को जानकारी प्रदान कराई। कॉलेज प्रबंधन में सरकारी अस्पताल को सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में गर्भवती महिला को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गर्भवती महिला को जब दर्द होने लगा तो तुरंत लैब में ले जाया गया। जहां पर महिला ने बेटी को जन्म दिया। महिला को इससे पहले भी एक बेटा हो चुका है, फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। महिला का पति की महिला के साथ परीक्षा दिलाने गया था।
महिला के पति कपिल ने बताएं उसकी महिला की परीक्षा रविवार को थी। अमरोहा जिले के रमाबाई डिग्री कॉलेज में द्वितीय पाली में, उसका एग्जाम था। लेकिन अचानक शाम 4:30 बजे उसके पेट में दर्द होने लगा। इसके बाद कॉलेज ने एंबुलेंस को बुलाया और महिला को लैब रूम में भर्ती कराया। फिलहाल महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टर ने बताया कि महिला और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है। साथ ही बच्चे का नाम "TET" रखने की बात चल रही है।