Bhadohi News: कुष्ठ अभियान के दौरान पाये गये 10 मरीज

भदोही, ज्ञानपुर: जनपद में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चले राष्ट्रीय कुष्ठ अभियान के दौरान 10 कुष्ठ रोग मरीज मिले हैं सभी का उपचार शुरू हो चुका है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संतोष चक ने एक बैठक के दौरान बताया कि जिले में 1217 गांव में 783 गांवो ने कुष्ठ अभियान के दौरान डोर-टू-डोर विभाग की ओर से गठित टीम ने जाकर लोगों के हाथ, पैर, चेहरे, नसों व त्वचा जांच की गयी साथ ही रोग को लेकर भी लोगों को जागरूक करने का कार्य किया।
कुष्ठ जागरूकता अभियान में जिले में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चला, अभियान के दौरान टीम ने 689 संभावित मरीजों को चिन्हित किया और जांच के बाद 10 मरीज निकले। इसमें 4 पीबी एवं 5 एमबी के रोगी शामिल है, विभाग की ओर से मरीजों का इलाज तत्काल शुरू हो गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर जेसी सरोज ने बताया कि अभियान के दौरान स्वास्थ्य की टीम ने कोविड के नियमों का पालन करते हुए डोर-टू-डोर जांच किया, इसके साथ ही रोग के प्रति भी लोगों से परामर्श किया। कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है यह एक साथ खाने-पीने, उठने-बैठने तथा सोने और हाथ के मिलाने से नही फैलता है। यह बीमारी मुख्य रूप से त्वचा व कोशिकाओं को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है, उसके बाद धीरे धीरे बढ़ने लगता है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है यह बीमारी लगातार दवा का सेवन के बाद नियन्त्रित किया जा सकता है।
भौतिक चिकित्सक मनोज तिवारी ने बताया कि शरीर पर दाग, हथेली या पैर के तलवों में सुन्नता नसों में सूजन, हाथ, पैर, आंख में कमजोरी, चोट में दर्द न होना यह कुष्ठ रोग के मुख्य लक्षण है। यदि किसी के शरीर पर दाग अथवा धब्बे हो तो उसकी जांच बिना देर किये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर अवश्य करावें, बीमारी को नियन्त्रित करने में 06 माह से एक वर्ष का समय लग जाता है।
विकास तिवारी, संवाददाता