मेरठ में महासंग्राम: मेरठ में आज मौजूद रहेंगे 3 बड़े नेता अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस, तो सीएम योगी आदित्यनाथ घर-घर मांगने जाएंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Elections) के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव राष्ट्रीय लोकदल के चौधरी जयंत सिंह आज मेरठ जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी से योगी आदित्यनाथ भी मेरठ में घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगेंगे।

 
image: india today
एक ही दिन आमने-सामने योगी और अखिलेश।

मेरठ,Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav in Meerut) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करने वाले हैं और शुक्रवार को मेरठ के गाङविन होटल से 3:30 बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे। दोनों नेता करीब 1 घंटे तक यहीं पर रहेंगे। सपा के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि मुजफ्फरनगर से लौटते समय यह प्रेस वार्ता रखी गई है। पहले दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर को ही चुना था, लेकिन गुरुवार शाम को इसमें मेरठ(meerut news) को भी शामिल कर दिया गया।

विस्तार:

अखिलेश यादव और जयंत वेस्ट यूपी को अपने निशाने पर साधने की कोशिश करेंगे और भाईचारे का संकेत देंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर वह अपना पलटवार भी कर सकते हैं। दरअसल, अभी फिलहाल वेस्ट यूपी में भारतीय जनता पार्टी(BHARTIYA JANTA PARTY) के नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में लगे रहेंगे।

जहां अखिलेश और जयंत एक साथ होंगे। तो वहीं अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath in Meerut) स्वयं लोगों के घर जाकर वोट मांगेंगे। मुख्यमंत्री का पहला कंकरखेड़ा आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं था, लेकिन रात में ही यह कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इसके बाद वहां पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है और गुब्बारे भी सजाए गए हैं।

यह भी पढ़े: जानिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में पूरी जानकारी, जिसमें हर महीने मिलती है 3000 पेंशन

यहां पर कंकरखेड़ा अंबेडकर रोड मंगल पुरी, रामनगर रोड पर अंबेडकर गेट से लेकर मार्शल पिच तक भगवा रंग के गुब्बारे की सजावट की तैयारियां शुरू हो गई है। यहां पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हो चुका है। वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

150 किलो फूल की पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया है। ऐसे में अलग-अलग जगह पर पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। ट्रैफिक से लेकर यातायात में सुरक्षा आज के दिन सख्त रहेगी।