Uttar Pradesh Viral News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ी लूट, लाकर से गायब हुए 50 लाख़ तक के गहने

 बैंक की ओर से फोन आया था कि लॉकर चेक कर लें। सुबह करीब 10:30 बजे पति कुलजीत गुप्ता के साथ बैंक पहुंची और लॉकर ऑपरेट किया।

 
image: amar ujala
लॉकर में रखे जेवर के साथ ही 500 डालर भी गायब हैं।

कानपुर, Digital Desk: कानपुर (Kanpur) में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कराची खाना शाखा में मंगलवार को एक और लॉकर से 50 लाख के जेवर गायब हो गए है। बैंक कर्मचारियों ने फोन करके लॉकर चेक करने के लिए बुलाया था। पीड़िता जब लॉकर (Locker looted in CBI) खोलने गई तो खुला ही नहीं और फंस गया। बाद में लॉकर तोड़ना पड़ गया।

विस्तार:

लॉकर में रखे जेवर के साथ ही 500 डालर भी गायब हैं। पीड़िता ने फीलखाना थाने में तहरीर दी है। मोतीमोहाल में रहने वाली अमिता गुप्ता ने बताया कि,

 बैंक की ओर से फोन आया था कि लॉकर चेक कर लें। सुबह करीब 10:30 बजे पति कुलजीत गुप्ता के साथ बैंक पहुंची और लॉकर ऑपरेट किया।

जब चाभी लगाई तो लॉक अटक गया था। इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। इसके बाद लॉक तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि 2015 में लॉकर लिया था। इससे पहले 2020 में ऑपरेट किया था। बताया कि 2017 में लखनऊ से एक सेट, दो कड़े खरीदे थे।

यह भी पढ़े: Lucknow Viral News: कक्षा 4 की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने 52 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

इसके अलावा शहर के दो बड़े ज्वैलर्स के यहां से खरीदे गए चार छोटे सेट, एक चूड़ी का सेट, सोने की चेन, झुमकी, पांच सोने की अंगूठी के अलावा कैश और डॉलर थे। यह सभी सामान का बिल भी उनके पास है। जब सामान खरीदा था तब इसकी कीमत 20-22 लाख थी। अब इसकी कीमत 50 लाख के करीब है।

चांदी का भी काफी सामान था। वो भी गायब है। युगांडा में उन्होंने कई साल नौकरी करके डॉलर कमाए थे। उसे भी लॉकर में रख दिया था। उनका रतनलाल नगर में फ्रंचाइजी सैलून है। एक बेटी है। उसकी पढ़ाई और आगे के लिए सब जुटाया था। इसके अलावा पुश्तैनी जेवर भी था। जो उनकी सास ने दिया था। पीड़िता ने बैंक अफसरों को खूब खरीखोटी सुनाई।