Ghaziabad News: अवैध संबंधों में हुई क्रिकेट खिलाड़ी की हत्या, घर बुलाकर हुआ क़त्ल , 3 महीना बाद मामले का खुलासा
ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने 3 महीने बाद एक केस का खुलासा किया है, जिसमें एक क्रिकेट खिलाड़ी की हत्या हुई है। जिसमें 5 लोग को गिरफ्तार किया गया है।

3 महीना बाद सॉल्व हुआ केस।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: गाजियाबाद पुलिस (Ghaziabad) ने 3 महीने पहले लापता हुए क्रिकेट खिलाड़ी के मामले में रविवार को अहम खुलासा किया। एक महिला से अवैध संबंध के चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी शव नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया और उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। इस मामले में अब 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विस्तार:
बागपत जिले के ग्राम सरूरपुर निवासी प्रिंस गाजियाबाद (Ghaziabad News) के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में किराए के घर में रहता था। वह ग्राम जावली स्थित क्रिकेट एकेडमी (Cricket Academy) में प्रैक्टिस भी करता था। 19 दिसंबर, 2021 को प्रिंस की मां राजरानी ने टीला मोड़ थाने पर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रिंस की खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। एसएसपी ने वारदात के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया था।
क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि प्रिंस की बाइक को सुरेंद्र नामक व्यक्ति चला रहा है। सुरेंद्र मूल रूप से मथुरा (Mathura News) जिले के ग्राम सिकंदरपुर का निवासी है। वर्तमान में वह पत्नी सुमन के साथ गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने सुरेंद्र को कस्टडी में ले लिया है। कड़ाई से पूछताछ हुई, तो उसने जुर्म कबूल लिया।
यह भी पढ़े: UP VIRAL NEWS: वह रोती रही, चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसकी मदद को सामने नहीं आया
बकौल सुरेंद्र, प्रिंस के उसकी पत्नी सुमन से अवैध संबंध (ILLEGAL RELATIONSHIP) थे। कई लोगों ने इस बारे में भी बताया। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होते देख सुरेंद्र ने प्रिंस के मर्डर (MURDER) की प्लानिंग बनाई। सुमन से फोन करके प्रिंस को अपने घर पर बुलाया। यहां पहले से मौजूद सुरेंद्र, सुमन और अन्य तीन लोगों ने गला दबाकर प्रिंस की हत्या कर दी।
इसके बाद शव को बाइक पर रखकर साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया (Cricketer killed and dead body thrown in sewer) में ले गए। यहां विनायक मार्बल फैक्ट्री के पास पुलिया से नाले में शव फेंक दिया। 31 दिसंबर, 2021 को टीला मोड़ थाना पुलिस को प्रिंस का शव नाले में मिला, लेकिन पहचान नहीं होने से लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में रविवार को सुरेंद्र, सुमन सहित नीरज, राहुल शर्मा और विकास को गिरफ्तार किया है।