Prayagraj News: दादी की मौत के बाद पोते ने दी अपनी जान, छोड़ गया 9 पन्ने का सुसाईड नोट
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी।

प्रयागराज, Digital Desk: प्रयागराज (Prayagraj) के फूलपुर थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव में दादी और पोते का शव एक कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई है। अरविंद कुमार उम्र 40 का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला (Grandson dies by suicide after Grandmothers death) , जबकि दादी ललिता देवी उम्र 80 साल मृत पड़ी मिली। कमरे में 9 पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विस्तार:
पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर कोई बाहर से दिखाई देने वाले चोट के निशान नहीं हैं। अरविंद के गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अरविंद ने ससुराल वालों से परेशान होने की बात लिखी।
यह भी पढ़े: बंदर ने पुलिस वालों को किया परेशान, फ़ोन उठाकर भागा
कुल नौ पन्नों के सुसाइड नोट में सात लोगों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसी आशंका है कि दादी को ज़हरीला पदार्थ खिलाकर मारने के बाद अरविंद ने भी आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि, मामले की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद की ली जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।