Uttar Pradesh News: मरणोपरांत कल्याण सिंह को मिलेगा पदम विभूषण पुरस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पदम विभूषण दिया जाएगा।

अलीगढ़ में खुशी की लहर।
अलीगढ़, Digital Desk: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) आज मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे। कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि,
सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।
यह भी पढ़े: UP VIRAL NEWS: कुशीनगर में मुस्लिम युवक ने मनाया भाजपा की जीत का जश्न, लोगों ने करदी हत्या
विस्तार:
बाबूजी के प्रतिनिधि के रूप में राजवीर सिंह राजू भैया सम्मान प्राप्त करेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ (ALIGARH NEWS) में खुशी की लहर दौड़ गई थी।
राम मंदिर आंदोलन:
बाबू कल्याण सिंह का राम मंदिर आंदोलन में एक अहम भूमिका रही थी।