समाजवादी पार्टी ने खेला उल्टा दाव?, ज्ञानपुर से डॉ विनोद कुमार बिंद को बनाया गया प्रत्याशी, मँझवा से रोहित शुक्ला की उम्मीद
समाजवादी पार्टी ने बीते मंगलवार को 8 प्रत्याशियों की लिस्ट जाहिर की, जिसमें 1 नाम सबको चौंकाने वाला है।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP ELECTIONS 2022) के लिए जिले की भदोही सीट से पहले ही समाजवादी पार्टी ने जाहिद बेग को उम्मीदवार घोषित कर दिया था। लेकिन मंगलवार की देर शाम को औराई सीट से अंजनी सरोज और ज्ञानपुर सीट से डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके बाद यह फैसला सबको चौका रहा है। खासकर, डॉक्टर विनोद कुमार बिंद को ज्ञानपुर सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर उनके समर्थकों के समक्ष एक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022
क्यों उल्टा पड़ सकता है दाव:
ऐसा बताया जाता है कि, डॉ विनोद कुमार बिंद भदोही विधानसभा सीट से नहीं बल्कि मँझवा विधानसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। मँझवा क्षेत्र (MIRZAPUR NEWS) के निर्माण एवं सोशल वर्क के लिए उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया, जिसके बाद वहां की जनता के बीच उनकी ज़बरदस्त पकड़ है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने सीट बदल कर उनके चुनावी रणनीति में उलटफेर कर दिया है। जनपद की मँझवा विधानसभा सीट से डॉ विनोद कुमार बिंद प्रबल दावेदार के रूप में माने जा रहे थे। ऐसे में अब अखिलेश यादव ने उन्हें एक बाहुबली नेता के सामने चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया है।
बाहुबली से मुकाबला:
सीट में उलटफेर करने के बाद अब डॉक्टर विनोद कुमार बिंद (Vinod Kumar Bind) का भदोही (BHADOHI NEWS) में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा से सामना हो सकता है। बाहुबली नेता विजय मिश्रा ज्ञानपुर (Gyanpur) से विधायक हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि, दोबारा वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में देखा जाए तो जबरदस्त मुकाबला मिलने के साथ उन्हें कांटे की टक्कर भी बाहुबली नेता दे सकते हैं। जहां डॉक्टर विनोद को मँझवा से हटाकर ज्ञानपुर से चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया गया है। वहीं अब मँझवा विधानसभा सीट से रोहित शुक्ला लल्लू का उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। डॉ विनोद पेशे से चिकित्सक हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में इनका एक अस्पताल भी संचालित होता है।