UP ELECTIONS 2022: आजमगढ़ के गोपालपुर से लड़ेंगे अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव, जानिए इस सीट को चुनने की खास वज़ह
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ से सांसद भी हैं, सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव आजमगढ़ से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव।
उत्तर प्रदेश, Digital Desk: समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अब तैयार हैं। खास बात यह है कि उनके चुनाव को लेकर सभी के मन में जिज्ञासा बनी हुई थी कि, वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। खैर, अब इस बात का ऐलान हो चुका है। आजमगढ़ की गोपालपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजमगढ़ से सांसद भी है। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश आजमगढ़ से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसे में पूर्वांचल में संदेश देने हेतु गोपालपुर सीट का चयन हो सकता है।
विस्तार:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर में पार्टी मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस का संबोधन कर सकते हैं। जिसमें वे विधानसभा चुनाव(UP ELECTIONS) लड़ने की आधिकारिक रूप से घोषणा भी कर सकते हैं।
क्यों चुन सकते हैं गोपालपुर सीट:
इस बात पर सबके मन में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन आजमगढ़ जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट पर हमेशा से ही समाजवादी पार्टी की एक मजबूत पकड़ बनी हुई है। 2017 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सपा के उम्मीदवार की जीत हुई थी। पिछले 5 विधानसभा चुनाव के नतीजे पर गौर किया जाए, तो यहां से चार बार सपा ने जीत दर्ज की है और एक बार बसपा ने इस सीट पर कब्जा किया था।
इस विधानसभा सीट पर अधिकतम मुस्लिम और यादव वोटर की संख्या अधिक मानी जाती है। जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी की मजबूती यहां पर बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक इसी वजह से अखिलेश सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(bhartiya janta party) के प्रत्याशी एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव को अखिलेश यादव ने यहां से हराया था।