दुष्कर्म के आरोप में "बाहुबली" नेता विजय मिश्र हुए थे अदालत में पेश, पीड़िता ने दी आत्महत्या की धमकी
बाहुबली नेता विजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। इस सिलसिले में उन्हें वाराणसी न्यायालय में जज के सामने पेश किया गया था।

विजय मिश्र ने कसा योगी सरकार पर तंज:
विजय मिश्रा ने बताया कि, यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है। यह ब्राह्मणों का मुह दबाना चाहती है। यह सरकार अन्याय कर रही है, जिसका विजय मिश्र विरोध करेंगे। विजय मिश्र ने कहा कि, अगर सभी ब्राह्मण एक साथ हो गए, तो ही सबका भला हो सकेगा। उन्होंने कहा कि, वह अपनी जमीन तक बेचने को तैयार है, लेकिन इस सरकार के खिलाफ झुकने को तैयार नहीं है। उसके बाद विजय मिश्र ने उनके प्रति सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, केवल दो सिपाहियों के बदौलत उन्हें इतना दूर सफर करवा कर ले आया गया। अगर उनके साथ भी रोड एक्सीडेंट जैसी कुछ घटना हो जाती तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। इन्हीं सब बातों को लेकर विजय मिश्र ने योगी सरकार पर खूब तंज कसे।
पीड़िता को नहीं मिला काम, आत्महत्या की धमकी:
शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर गिरफ्तार न होने पर अपनी नाराजगी जताई। पीड़िता ने कहा कि उसके और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। वह एक सिंगर है, लेकिन फिर भी उसे मुम्बई में कोई काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में उसे मोहल्ले में भी गलत दृष्टि से देखा जाता है। पीड़िता ने बताया कि उसका जीना दूभर हो गया है। दरअसल पीड़िता ने विधायक विजय मिश्र के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप 18 अगस्त 2020 को लगाया था। विजय मिश्रा के साथ-साथ उनके पुत्र और अन्य लोगों के खिलाफ उसने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी एवं भवन हड़पने की भी बात की गई। पीड़िता ने बताया कि विजय मिश्र के परिवार के लोग उसके घर में जबरदस्ती घुस आए और केस वापस लेने की बात कहने लगे। पीड़िता ने कहा कि, उसे जल्दी इंसाफ मिलना चाहिए। यहां तक कि, पीड़िता ने आत्महत्या करने तक की भी चेतावनी दे दी है।