Chandauli: Indian Bank के दर्जनभर लॉकर तोड़कर चोर उड़ा ले गए सोने और चांदी के गहने, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh News) के Chandauli जिले में चोरों ने बैंक में सेंधमारी कर के लॉकर काट दिया और लाखों करोड़ों रुपए के सोने चांदी के फ़रार हो गए।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले(Chandauli) के चोरों ने बैंक में सेंधमारी(Bank Heist) करके दर्जन लॉकर को तोड़ डाला और इसके बाद चोरों ने बैंक में रखे ग्राहकों के कीमती सामान और जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने बीती रात इस वारदात को अंजाम दिया, इसकी जानकारी लोगों को सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। लॉकर टूटने की खबर जब बैंक के ग्राहकों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है, इस घटना को लेकर पुलिस ने 3 टीम को गठित किया।
विस्तार:
दरअसल, बीती रात उत्तर प्रदेश चंदौली जिला मुख्यालय पर इंडियन बैंक की शाखा के पीछे वाली दीवार को काटकर, बैंक में घुसे और उसके बाद बैंक में लॉकर को अपना निशाना बनाया। जानकारी के मुताबिक चोरों ने बैंक के दर्जन लॉकर(Thief broke bank locker in Indian Bank) जानकारी के अनुसार 36 को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बैंक में रखे लोगों के लाखों कीमती जेवरात और अन्य सामान को चोरी कर लिया। फिलहाल बैंक की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि, कुल कितने लॉकर को चोरों ने अपना शिकार बनाया है। लेकिन कुछ लोग 36 का आंकड़ा बता रहे हैं। जैसे ही घटना की जानकारी सुबह बैंक के कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप सा मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़े: UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निकट है, जानिए मिर्ज़ापुर विधानसभा सीट का हाल
लोगों का बयान:
जहां बैंक की तरफ से कोई जवाब अभी नहीं आया। वहां जिन लोगों के लॉकर तोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि, कम से कम उनके लाखों का सामान हीरे जेवरात, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी हुए हैं। जिनकी कीमत को अगर जोड़ा जाए तो वह करोड़ों में हो जाती है।