UP ELECTIONS 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किए अपनी दूसरी चुनाव लिस्ट, 41 लोगों के नाम, जिसमें से 16 महिलाएं

कांग्रेस(congress) उत्तर प्रदेश चुनाव(uttar pradesh elections) को लेकर काफी सक्रिय हो चुकी है। जिसके बाद उसने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम है, जिसमें 16 महिलाएं है।

 
image: the sunday guardians
कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी सूची में candidates के नाम।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(uttar pradesh elections) को लेकर अब सभी पार्टियां जोरो-शोरों से अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस(congress) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 41 उम्मीदवारों के नाम है, जिसमें 16 महिलाएं उम्मीदवार भी शामिल है। इसके पहले भी कांग्रेस ने लिस्ट जारी की थी जिसमें 125 उम्मीदवारों के नाम थे, उस लिस्ट में भी 50 महिलाएं थी।

विस्तार:

लगता है उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और महिला संरक्षण के मुद्दे से ही चुनाव लड़ेगी हाल ही में कुछ दिन पहले कांग्रेस ने अपने पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमें कुल 125 उम्मीदवारों के नाम थे इन उम्मीदवारों में से 50 महिलाएं थी। इसके बाद आज कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की है। जिसमें कुल 41 उम्मीदवारों के नाम है, इसमें भी 16 महिलाओं को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया गया है।

1

बता दे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस "लड़की हूं लड़ सकती हूँ" नाम से मुहिम चला रही है। जिसके तहत पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने वादा किया है कि, वह उत्तर प्रदेश में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देंगी। कांग्रेस ने जिन सीटों से उम्मीदवार का ऐलान किया है, उसमें कैराना, शामली, थाना भवन, मुजफ्फरनगर, खतौली, सरधना, मेरठ,बागपत, मोदीनगर, धौलाना, डिबाई, खुर्जा आदि शामिल हैं।

2

उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए कांग्रेस(congress) ने अपनी पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर कुल 166 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जिसमें से 66 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाकर उतारा गया है।
जहां महिलाएं प्रियंका गांधी का साथ दे रही है, वहां पर विरोध की आवाजें भी उठ रही हैं। अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य को टिकट न मिलने से उन्होंने टिकट बंटवारे में घोटाले का आरोप लगाया है। जिसके बाद अब वह भारतीय जनता पार्टी(bhartiya janta party) जॉइन कर सकती हैं। इसके बाद अदिति सिंह ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।