Diesel-Petrol: Uttar Pradesh में 7 रुपये तक सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अपने शहर का रेट

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट में फिर भारी गिरावट, जानिए क्या है नया रेट।

 
image source: money control


केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीज़ल के रेट में 5 से 10 रुपये कम करने को कहां गया था।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम और कम हुए पेट्रोल ₹100.78 पैसे था, आज वह घटकर ₹95.28 पैसे पर आ गया है, वहीं डीजल ₹87.7 पैसे था, जो अब  ₹86.80 पैसे हो गया है। इससे पहले दिवाली के 1 दिन पूर्व केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया गया था। सरकार द्वारा पेट्रोल पर ₹5 एवं डीजल पर ₹10 तक घटाने का आदेश दिया गया था।

क्या है मौजूदा स्तिथि:

मौजूदा स्थिति की बात करें तो 3 नवंबर से 5 नवंबर तक पेट्रोल के दामों में ₹11.68 पैसे एवं डीजल के दामों में ₹12.11 पैसे प्रति लीटर की गिरावट हुई है। केंद्र सरकार द्वारा दिवाली के पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी एवं डीजल पर भी एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया गया था। केंद्र सरकार द्वारा लोगों को एक दिवाली का तोहफा दिया था, जिसपर चार चाँद लगाने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल पर ₹7 एवं ₹2 डीजल पर वैट घटाने का फैसला लिया, जो अब पूरे उत्तर प्रदेश में लागू हुआ है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹95.28 एवं डीजल ₹86.80 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है।

लोगों को राहत:

आज से दो-तीन महीने पहले पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 70 से ₹80 के बीच हुआ करती थी। लोगों को तब भी राहत नहीं थी, पर वह किसी तरह एडजस्ट कर लिया करते थे। लेकिन पेट्रोल की कीमतों में अकस्मात बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों की कमर टूट सी गई थी। जाहिर है कि, सरकार द्वारा घटाए गए पेट्रोल-डीज़ल के दामों से आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी वाली है। क्योंकि पेट्रोल जनता के साधन के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन डीजल की वजह से पूरा कारोबार चलता है। अगर डीजल के रेट में बढ़ोतरी होगी, तो इससे ट्रांसपोर्ट का दाम बढ़ेगा एवं सामानों के दामों में भी बढ़ोतरी होगी।

हर दिन होता है रेट तय:

दरअसल, पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन सुबह तय किया जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की क्या कीमत है, उसके आधार पर रोजाना इनके दाम तय किए जाते हैं। हर पेट्रोल कंपनी द्वारा सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के नए दाम घोषित किए जाते हैं।

SMS से जानें रेट:

अगर आपको भी अपने प्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल के रेट जानने हैं तो यह आसान तरीके का इस्तेमाल करिए:

• SMS करिए, HPPRICE और भेजिए : 922201122

• BPCL उपभोक्ता भी RSP(DEALER CODE) लिखकर उपरोख़्त नंबर पर मैसेज कर सकते है।

• INDIAN OIL के लिए RSP(DEALER CODE) लिखकर 9224992249 मेसेज भेज सकते है।