Uttar Pradesh: Faizabad Railway Junction अब हुआ Ayodhya Cantt, चुनाव के पहले CM Yogi का एलान
चुनाव के पहले Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया, उन्होंने Faizabad Railway Station का नाम बदलकर Ayodhya Cantt रखने का फैसला किया है।

Uttar Pradesh Assembly Elections के लगभग चार-पांच महीने पहले लोग इसे योगी सरकार का बड़ा फैसला मान रहे हैं। क्योंकि राज्य में कई गाँव और शहरों के नाम बदलने की मांग की जा रही थी। जबकि राज्य सरकार फैजाबाद और इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर Ayodhya और Prayagraj पहले से ही कर चुकी है।
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके पहले राज्य सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। इसमें एक बड़ा फैसला यह हुआ कि राज्य सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रख दिया।
इसके पहले भी योगी सरकार कई जिलों के नाम बदल चुके हैं। राज्य सरकार की योगी सरकार ने 1 साल बाद फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। उसके बाद अयोध्या जिले में मांस और शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। वही उसके पहले भी अयोध्या के 5 किलोमीटर के दायरे में मांस और शराब का प्रतिबंध था और अभी आखिर में Bhartiya Janta Party की सरकार ने Mughalsarai का नाम Deendayal Upadhyay नगर रख दिया था।
इसके बाद अब कुछ लोग देवबंद का भी नाम बदलने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय विधायकों का यह मानना है कि देवबंद का नाम अब देववृंद रख देना चाहिए। जिस पर कई सारे लोग सरकार पर दबाव बना रहे हैं।