पूर्व उत्तर प्रदेश मंत्री एवं सपा मेंबर KP Yadav की डेंगू फीवर से मौत

उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर, सपा मंत्री के.पी यादव की मौत।
 
image source : Akhilesh Yadav Twitter

जौनपुर में इलाज करा रहे थे के पी यादव, तबीयत बिगड़ी तो लखनऊ शिफ्ट किए गए थे।

उत्तर प्रदेश, डिजिटल डेस्क: केपी यादव को डेंगू हो गया था जिसका इलाज वह जौनपुर में करा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया गया था। 62 वर्षीय समाजवादी पार्टी के सदस्य केपी यादव जौनपुर के जाने-माने नेताओं में से एक थे और आज उनकी मृत्यु डेंगू शॉक सिंड्रोम से हो गई। बताया जा रहा है कि तबियत बिगड़ने पर उन्हें सोमवार रात मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

डॉक्टरों का कहना है कि केपी यादव डेंगू के कारण नहीं रहे। वह जब अस्पताल में आए तो उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन वेंटिलेटर सहायता भी उन्हें बचा नहीं पाई और मंगलवार उनका निधन हो गया।

केपी यादव की तबीयत बहुत दिन से खराब थी और वह डेंगू का इलाज जौनपुर में करा रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लखनऊ शिफ्ट किया गया था।

केपी यादव की मृत्यु पर समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया। अखिलेश सरकार में केपी यादव गौ सेवा कमीशन के चेयर पर्सन थे।