घरवालों से नाराज होकर भागी लड़कियों को जीआरपी चुनार ने किया रेस्क्यू

मिर्ज़ापुर, घरवालों से किसी बात पर नाराज होकर दो लड़कियां आज अपने घर से भाग रही थी जिन्हें जीआरपी चुनार ने समय रहते ही बरामद कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आज जीआरपी चुनार चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को सूचना दी गई कि दो लड़की उमा कुमारी और रितु उराव सन्हा जिला लोहरदगा झारखंड की रहने वाली है जो घर से किसी बात पर नाराज होकर ट्रेन नंबर 025 83 झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सें कहीं जा रही है।
सूचना मिलते ही तुरंत तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को अटेंड कर दोनों लड़कियों को ट्रेन से उतारा और थाना प्रभारी सन्हा को लड़कियों के सुरक्षित होने की जानकारी दी।
जिसके बाद थाना सन्ना झारखंड से एएसआई गोवर्धन पुरी, कांस्टेबल हरेंद्र कुमार, महिला कांस्टेबल कौशल्या तिंगा चुनार आए और दोनों लड़कियों को एएसआई गोवर्धन पुरी को आवश्यक कार्रवाही के लिए थाना सेन्हा झारखंड के लिए वापस भेज दिया।
लड़कियों के सुरक्षित पाए जाने की खबर से परेशान परिवारजनों में राहत की सांस ली है।
रिपोर्ट - रवि यादव, जिला सवांदाता
मिर्ज़ापुर ऑफिशियल