UP ELECTIONS 2022: किसका होगा Gyanpur विधानसभा सीट पर कब्ज़ा, या बना रहेगा Vijay Mishra का दबदबा, जानिए इस सीट का इतिहास
Gyanpur Assembly सीट पर पिछले कई वर्षों से विजय मिश्रा चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। क्या इस बार भी वे अपनी जीत को सुनिश्चित कर पाएंगे या किसी नए चेहरे का इस सीट पर कब्जा होगा।

2002 से Gyanpur Seat से Vijay Mishra है विधायक।
Gyanpur, Digital Desk: Uttar Pradesh,Bhadohi जिले की Gyanpur विधानसभा एक बाहुबली नेता के कारण ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थी। Gyanpur Assembly विधानसभा की पूरी राजनीति बाहुबली Vijay Misra के आसपास घूमती है। पिछले चार बार से वह समाजवादी पार्टी से यहां विधायक है। 2017 में टिकट कटने के बावजूद निषाद पार्टी से चुनाव लड़ कर, भाजपा लहर में भी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे और चुनाव जीता था।
इतना ही नहीं 2012 विधानसभा चुनाव में तो बाहुबली Vijay Misra जेल में रहते हुए भी बड़े अंतर से बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को हराकर लगातार तीसरी बार यहां पर विधायक बने थे।
Gyanpur Assembly सीट का गठन 1962 में हुआ था। 1962 तथा 1957 के चुनाव में यह क्षेत्र औराई के साथ भदोही से जुड़ा हुआ था। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 चुनाव परिणामों में एक बार भी कोई महिला विधायक नहीं बनी गई, जो आज तक एक रिकॉर्ड है। पहली बार इस सीट पर कांग्रेस के हरज्ञान सिंह जीते थे और 2017 में अभी विजय मिश्रा यहां से विधायक हैं।
1951 में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी(BJP) का खाता खुला था। उसके बाद 1993 में बीएसपी(bsp) और सपा(SP) के गठन प्रत्याशी रामकिशोर बिंद यहां से जीते थे। 1996 में फिर इस सीट पर भाजपा के गोरखनाथ पांडे को जीत मिली थी, लेकिन 2002 के बाद यहां पर विजय मिश्रा चुनाव जीते गए और उनका दबदबा अभी तक बना हुआ है।
कुल मतदाताओं की बात करें तो इस सीट पर लगभग 364749 मतदाता है। जिसमें पुरुष की संख्या 200736 है, वही महिला मतदाता 163990 है। जातीय समीकरण की बात की जाए तो ब्राह्मण लगभग एक लाख के करीब, बिंद 50,000, दलित 50,000, मुस्लिम 20000, यादव 20000, ठाकुर और बनिया 20000, मौर्य 15000 और पाल मतदाताओं की संख्या 15000 है। माना जाता है कि इस सीट पर बिंद मतदाता निर्णायक माने जाते हैं।