UP Elections 2022: Ghorawal विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का होगा अनिल कुमार मौर्या पर सारा दारोमदार

Sonbhadra की Ghorawal सीट पर पिछली बार भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता था। क्या इस बार भी वह अपना जीत का रिकार्ड बरकरार रखेंगे?

 
ghorawal sonbhadra news

क्या अनिल कुमार मौर्या (BJP) के हाथ से सरक जाएगी Ghorawal विधानसभा सीट, जानिए इस विधानसभा सीट का चुनावी तथ्य


Uttar Pradesh, Digital Desk: जैसा कि हमने इससे रिलेटेड एक और आर्टिकल में Sonbhadra के बारे में बताया था। सोनभद्र Uttar Pradesh का दूसरा सबसे बड़ा जिला है एवं इसे देश की ऊर्जा राजधानी भी कहा जाता है। क्योंकि अधिकतम बिजली यहीं से उत्पादित की जाती है। पिछले आर्टिकल में हमने Robertsganj Assembly के चुनावी इतिहास में आपको कुछ जानकारी दी थी। आज हम आपको Ghorawal Assembly का राजनीतिक इतिहास बताने वाले।

यह भी पढ़ें : U.P का दूसरा सबसे बड़ा जिला है Sonbhadra, कई दिग्गज़ पार्टियों का होगा Robertsganj विधानसभा सीट हासिल का प्रयास

सोनभद्र Ghorawal विधानसभा सीट पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के Anil Kumar Maurya विधायक है। मौजदा हालात को देखकर इस विधानसभा सीट का चुनाव  मुकाबला कांटे की टक्कर का होगा। क्योंकि पिछली बार जीत का अंतर 57000 वोट का था, लेकिन इस बार यह अंतर कम भी हो सकता है।

आपको बता दें पिछले वर्ष चुनाव में जीत-हार का समीकरण 57659 वोट का था। यानी भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार मौर्या ने Samajwadi Party के रमेश चंद्र दुबे को 57650 वोट के अंतर से हराया था। इसके पूर्व अनिल कुमार मौर्य ने Mirzapur में रामनगर विधानसभा सीट से Bahujan Samaj Party की टिकट से चुनाव जीता था एवं 2012 में वे चुनाव से हार गए थे और पार्टी में विरोधी गतिविधियां पैदा करने के कारण, उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया गया था।

बहुजन समाजवादी पार्टी से निष्काषित होने के बाद अनिल कुमार मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा और Sonbhadra जिले के Ghorawal क्षेत्र से विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ा और जीते भी। उन्होंने रमेश चंद्र को सीट के लिए हराया था, जो पिछले बार यानी 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक थे।

मौजूदा स्थिति की बात करें तो BJP के कार्यकाल में डेवलपमेंट तो कई सारे देखने को मिले हैं। लेकिन महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा है। जो इस वक्त उनका सबसे "वीक पॉइंट" बना हुआ है। अगर भारतीय जनता पार्टी को इस सीट को retain करना है तो तगड़ी रणनीति बनानी होगी।

Ghorawal असेंबली पर मतदाताओं की कुल संख्या 345795 है, जिसमें पुरुष 88270 और महिलाएं 57550।