जानिए Ramkripalu Tripathi जी, कैसे बने जगतगुरु कृपालु, पढ़े पूरी ख़बर

श्री राम कृपालु त्रिपाठी जी का जन्म प्रतापगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मनगढ़ में हुआ था और सन 2013 में उनका निधन हो गया था।

 
image source : Ram Madhav Society

उत्तर प्रदेश,डिजिटल डेस्क: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ तहसील क्षेत्र के गांव मनगढ़ में पैदा हुए। श्री राम कृपाल जी का जब जन्म हुआ होगा तो शायद ही किसी ने ऐसा सोचा कि आगे चलकर में कृपालु महाराज बनकर पूरे विश्व में सुप्रसिद्ध हो जाएंगे। राम कृपाल से कृपालुजी महाराज बनने वाले जगतगुरु बचपन से ही प्रतिभाशाली थे। वे किसी जगतगुरु के उत्तराधिकारी नहीं थे, बल्कि अपनी प्रतिभा के बूते पर उन्होंने मूल रूप से यह उपाधि हासिल की।

काशी विद्वत परिषद ने उनकी विप लक्षण प्रतिभा को परखने के बाद प्रदान किया था। उस समय वहां 500 से भी अधिक प्रकांड विद्वान उपस्थित थे। लेकिन राम कृपालु जी को ही इसके लिए चुना गया, जिस वक्त उनकी उम्र महज 34 वर्ष की।

कृपालु महाराज के प्रवचन सुनने के लिए लोग भारी संख्या में आया करते थे और इस तरह कृपालु महाराज के प्रवचन विश्व भर में सुप्रसिद्ध होने लगे। आज भी यूट्यूब पर उनके कई सुप्रसिद्ध प्रवचन आप सुन सकते हैं। जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक जीवन जीने के तरीके एवं बढ़िया-बढ़िया बातें बताई है।