UP ELECTION 2022: जानिए Duddhi Assembly के चुनावी तथ्य की पूरी जानकारी, कौन जीतेगा इस बार का चुनाव

वर्तमान में इस सीट पर गठबंधन की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी(BJP) और अपना दल(Apna Dal) के महागठबंधन से इस चुनावी सीट पर हरिराम विधायक पद पर हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव काफी ऐतिहासिक था, क्योंकि 27 साल से इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए विजय सिंह गौड़ को मात्र 1085 वोट्स से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

 
dudhi sonbhadra news today
सोनभद्र की आखरी विधानसभा सीट(Duddhi) पर बीते 27 वर्षों में विजय सिंह गौड़ का कब्जा रहा था, लेकिन 2017 में अपना दल के Hariram ने उन्हें हराया था।


Uttar Pradesh, Digital Desk: Duddhi एक  खूबसूरत सा शहर है। जो Sonbhadra जिले, Uttar Pradesh में आता है। यह Mirzapur डिवाइन के अंतर्गत ही आता है एवं रॉबर्ट्सगंज से 64 किलोमीटर दूर दक्षिण की तरफ स्थित है। दुद्धी से रॉबर्ट्सगंज, रेणुकूट, अनपरा ओबरा शहर नजदीक पड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा प्रदेश माना जाता है एवं उसमें चुनाव होने वाला है, जो पूरे देश के लिए एक चर्चा का विषय बना रहेगा। उत्तर प्रदेश के सबसे आखरी विधानसभा Duddhi पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी। सोनभद्र जिले की एक अहम सीट है, जिसको अभी जिला बनाने के चक्कर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

यह भी पढ़ें :  UP Elections 2022: Ghorawal विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का होगा अनिल कुमार मौर्या पर सारा दारोमदार

वर्तमान में इस सीट पर गठबंधन की सरकार है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अपना दल (Apna Dal) के महागठबंधन से इस चुनावी सीट पर हरिराम विधायक पद पर हैं। 2017 का विधानसभा चुनाव काफी ऐतिहासिक था, क्योंकि 27 साल से इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए हुए विजय सिंह गौड़ को मात्र 1085 वोट्स से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। विजय सिंह गौड़ कांग्रेस, जनता दल एवं कई राजनीतिक पार्टियों का साथ पकड़ चुके हैं। जिससे वे लगातार यहां से विधायक चुने जा चुके हैं, लेकिन पिछले चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

माना जाता है कि Duddhi विधानसभा में गौड़ मतदाता निर्णायक माने जाते हैं। इसलिए विजय सिंह गौड़ का वहां पर दबदबा हमेशा से ही बना हुआ था। पहले कांग्रेस से तो फिर जनता दल से और अंत में समाजवादी पार्टी से वह चुनाव जीते गए, लेकिन पिछले चुनाव में हजार वोटों के अंतर से उन्हें यह चुनाव हारना पड़ा था।

विधानसभा सीटों की बात करें तो कुल वोटरों की संख्या लगभग 2 से 3 लाख के बीच में होगी। जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या, महिला वोटरों के से ज्यादा है। दुद्धी विधानसभा में अभी भी हर प्रकार की समस्या बनी हुई है जैसे कि रोजगार, वाहन सुविधा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं। तो चुनाव में जो पार्टी उन्हें यह सुविधा मुहैया कराने का वादा करेगी, Duddhi की जनता भी उन्हें अपना वोट देगी।