Love Jihaad: 10 सालों तक किया दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात, धर्मपरिवर्तन के लिए मज़बूर करता था फ़हीम

नार्मल चौराहा के एक निवासी मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर युवती से शादी कर ली और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती जब 8 महीने की गर्भवती थी, तो उसने उसका खाने में दवा मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

 
image source ; leaflet
फहीम बनाता था बार-बार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: आजकल लव-जिहाद के किस्सों में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया के चलते लोग आसानी से यह गुनाह खुलेआम कर रहे हैं। पता नहीं इसके पीछे उनका क्या मकसद है, लेकिन किसी को भी किसी चीज के लिए जबरदस्ती करना गलत बात है। सुल्तानपुर के एक मुस्लिम युवक ने कुछ ऐसा ही काम किया।

क्या है पूरा मामला:

यह पूरा मामला सुल्तानपुर इलाके का है, जहां पर एक मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू लड़का बन कर युवती से शादी की। उसके बाद वह सालों तक युवती से दुष्कर्म करता रहा और यहां तक कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी 8 महीने की प्रेग्नेंट है। तो उसने उसके खाने में दवा मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। 2018 में उसने उससे शादी की थी और 2019 में उसने उसका गर्भपात कराया और इस युवती के बच्चे को फ़हीम ने अपना बच्चा मानने से इंकार कर रहा था। लेकिन जब लड़की ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया गया है। महिला का कहना है कि फ़हीम उसके बच्चे को अपना मानने से इनकार कर रहा है और उसे चरित्रहीन बता रहा है।

धर्मपरिवर्तन पर दबाव:

महिला ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि, फ़हीम उसे बार-बार मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बना रहा था। लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी, उसके बाद लगातार उसे धमकी देने लगा और उसकी शिकायत पर पुलिस ने फहीम के साथ समझौता किया। लेकिन फ़हीम उसे जौनपुर ले गया और वहां छोड़कर भाग गया। महिला ने बताया कि फ़हीम शादी के बहाने महिला से 10 साल तक रेप करता रहा और उसे बताया कि वह हिंदू है, नाम बदलकर उससे मिलता रहा और रेप करता रहा।

चरित्रहीन का इल्ज़ाम, बच्चे को अपनाने से इंकार:

फ़हीम को पुलिस ने कई बार समझाया बैठकर थाने में दोनों का सुलह भी कराया। लेकिन फ़हीम अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, वहीं बार-बार महिला को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर करता रहा और अंततः उसे जौनपुर छोड़कर भाग गया। फ़हीम ने इल्जाम लगाया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है और फहीम ने बच्चे को भी अपनाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई दिखाई और फहीम को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।