UP ELECTIONS 2022: आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई Mulayam Singh की छोटी बहू, JP Nadda ने दी सदस्यता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके। जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी(Bhartiya Janta Party) का साथ पकड़ लिया है।

 
IMAGE: NEWS18
Aparna Yadav हुई BJP में शामिल।

उत्तर प्रदेश, Digital Desk: मुलायम सिंह(Mulayam Singh) की छोटी बहू भारतीय जनता पार्टी(Bharitya Janta Party) में शामिल होने के बाद यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि, समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दिया। अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था।

भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को एक बड़ा झटका दे सकती है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव(Aparna Yadav) बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बताया कि, मंगलवार को दिल्ली पहुंच चुकी है और इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda से मुलाकात की।

विस्तार:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(UP Elections 2022) में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह दोनों पार्टी एक दूसरे के नेताओं को तोड़ने के लिए खेल खेलने में लगी हुई है। इसी में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। मुलायम सिंह यादव की बहू को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करके भाजपा या संदेश देने की कोशिश कर रही है कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके। अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा था और 2022 में भारतीय जनता पार्टी बख्शी का तालाब या फिर लखनऊ की किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है।