"मैं लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ": कांग्रेस में शामिल हुई Rani Chatterjee, Priyanka Gandhi संग शेयर की फ़ोटो
मुंबई की रहने वाली रानी चटर्जी ने साल 2004 में अपने फिल्म करियर(bhojpuri cinema) की शुरुआत की थी और अब वे राजनीति में भी अपना हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं।

Digital Desk: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Elections 2022) के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। एक बार फिर राजनीतिक दल नामी चेहरों पर दांव खेलने के लिए अब तैयार हैं। इसी बीच भोजपुरी सिनेमा की रानी, रानी चटर्जी ने कांग्रेस(Rani Chaterjee Joins Congress) का साथ था थामा है। प्रियंका गांधी वाड्रा(Priyanka Gandhi Vadra) की मौजूदगी में रानी कांग्रेस में शामिल हुई है। भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग का लोहा मनवाने के बाद, अब रानी चटर्जी राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। रानी चटर्जी प्रियंका गांधी के कैंपियन "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" का हिस्सा बन गई।
विस्तार:
भोजपुरी सिनेमा(bhojpuri cinema) की दमदार अदाकारा रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो मंगलवार को शेयर करते हुए बताया कि, उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है इस फोटो में उनके साथ प्रियंका गांधी और मुंबई कांग्रेस के युवा नेता सूरज सिंह ठाकुर साथ नजर आई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने कैप्शन में लिखा
"एक लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान लड़की और लड़कियों के साथ जोड़कर में एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई। साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर"
अब कांग्रेस(congress) को रानी चटर्जी के नाम पर कितना फायदा मिलेगा। यह तो आगामी चुनाव के परिणाम के साथ ही सबको पता चलेगा। फिलहाल अभी पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं हो पाएगी रानी चटर्जी आगामी चुनाव लड़ेंगे या नहीं। लेकिन एक खबर जरूर हुई थी कि, रानी चटर्जी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वाराणसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन क्या पता कांग्रेस उन्हें अपने चुनाव का चैंपियन हिस्सा बनाकर वोट बटोरने का पूरा प्रयास करें। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर इस पद को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। ऐसे में अब मुकाबला जबरदस्त होने वाला है, क्योंकि भोजपुरी सिनेमा के सागर कलाकार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जैसे रवि किशन, दिनेश लाल यादव और मनोज तिवारी।