चुनाव में देखे के मिल सकेला भोजपुरी रंग, रानी चैटर्जी को बनारस सीट से बना सकती है कांग्रेस अपना प्रत्याशी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Elections 2022) में देखने को मिल सकता है, भोजपुरी रंग। रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) को कॉन्ग्रेस(Congress) बना सकती है, बनारस सीट का प्रत्याशी।

 
image: live vns

कांग्रेस कर सकती है, बड़ा एलान। 40 परसेंट लड़कियों को टिकट देने पर कांग्रेस का खास ज़ोर।

वाराणसी, Digital Desk: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) के "लड़की हूं लड़ सकती हूं" के बात को प्रेरणा लेते हुए पहले ही उन्होंने इस बात का ऐलान कर दिया है कि, 40% लड़कियों को विधानसभा चुनाव का टिकट देंगी। ऐसे में इसी क्रम में वाराणसी की बाकी 6 विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस(Congress) लड़कियों के ऊपर दांव खेल सकती है। ऐसे में सबसे ऊपर शहर उत्तरी विधानसभा सीट से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी(Rani Chatterjee) का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है, ऐसे में नीलम खान भी इस रेस में आगे हैं।

विस्तार:

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक वाराणसी पहुंच रहे, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी शहर उत्तरी विधानसभा सीट के नाम घोषणा कर सकते हैं। ऐसे में काशी में भी प्रियंका गांधी के "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ" संकल्प का बिगुल बज सकता है।

रानी चटर्जी:

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा(Bhojpuri Cinema) में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 14 साल की उम्र से ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था। रानी का असली नाम साहिबा है और उनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। लेकिन कुछ लोग उनके इस नाम पर लेकर हमेशा एतराज जताते रहते हैं। उनका असली नाम साहिबा शेख है और एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

"ससुरा बड़ा पैसा वाला" जैसी बॉलीवुड फिल्म से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके साथ-साथ उन्होंने कई सारी वेब सीरीज में भी काम किया है और यूपी और बिहार में तो उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है। ऐसे में कांग्रेस चुनाव में अगर उन्हें उतारती है, तो यह कांग्रेस का एक अच्छा दाव होगा। लेकिन फिलहाल रानी के साथ-साथ और भी लोगों का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में देखना होगा कि इस चुनाव में रानी चटर्जी उतरती हैं या फिर कोई और।