Sonbhadra News: महिला को अर्धनग्न कर के पीटा फिर गांव में घुमाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को पुआल में आग लगाने के लिए इतनी बड़ी सजा मिली।

 
सोनभद्र में दबंगों ने मानसिक विक्षिप्त महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, पुआल में लगाई थी आग

महिला को गाँव में पीटा फिर अर्धनग्न घुमाया।


उत्तर प्रदेश, Digital Desk: सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को पुआल में आग लगाने के कारण गांव के व्यक्ति ने अजीब  सा दंड दिया। गांव के इस व्यक्ति ने महिला को पहले अर्धनग्न किया, उसके बाद उसे पीटा और फिर गांव में घुमाया।

पुलिस द्वारा आरोपी गिरफ़्तार: जानकारी के मुताबिक रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने एक व्यक्ति के पुआल में आग लगा दी थी। आग की वजह से पूरा पुआल जल गया था और वह व्यक्ति बौखला गया। व्यक्ति अपने कुछ साथियों संग महिला की तलाश में जुट गया, महिला उन्हें नदी किनारे गांव के बाहर मिली। वह लोग महिला को देखते ही उसपर हावी हो है, उन्होंने महिला को पकड़ा और अर्धनग्न कर दिया। फिर उन्होंने महिला की पिटाई शुरू कर दी और गांव में पीटते हुए सरेआम पूरे गांव के सामने घुमाया।


वीडियो वायरल:

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई तो कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना दिया। गांव वालों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर है, वहीं ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना देने के बजाय भी मामले को दबाने की कोशिश की गई।
 


शाम को जब इसकी जानकारी एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को हुई, तो उन्होंने रायपुर थाना प्रभारी को फौरन कार्यवाही करने के लिए निर्देश दे दिया है। एसपी सिटी के मुताबिक इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ है एवं यह घटनाक्रम बेहद निंदनीय है। अभी तक 06 आरोपी के नाम सामने आए हैं, जिसमें सभी 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।