शादी में बना सस्पेंस एक दूल्हे की निकली दो-दो पत्नियाँ, शादी में मचा बवाल रोक दी गई शादी
रायबरेली में एक अजीबोगरीब शादी होते होते रह गई। दरअसल, शादी के दौरान औरत ने बताया कि उसका पति उसके सामने खड़ा है।

एक दूल्हे के दो-दो पत्नियां।
रायबरेली में एक शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन के कदम मंडप की तरफ बढ़ रहे थे। तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी शादी कोई रोक दिया।
क्या हुआ शादी में:
रायबरेली में बुधवार के दिन एक गांव में शादी का कार्यक्रम हो रहा था। शादी में आई हुई बरात के लोग नाच-गान कर रहे थे, शादी का मंडप सजा हुआ था, सभी लोग बहुत खुश थे। दूल्हा-दुल्हन जैसे ही शादी के मंडप में पहुंचे तभी एक मासूम बेटी के साथ मौके पर पहुंची महिला ने यह बताया कि, यह दूल्हा मेरा पति है। महिला के मुंह से इस वाक्य को सुनते ही वहां पर हड़कंप मच गया और शादी को रोक दिया गया। तत्काल प्रभाव से इस मामले को पुलिस के पास पहुंचाया गया, जिसके बाद शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई।
धीरज की दो बीवी:
दरअसल, शादी में एक मासूम बच्चे के साथ आई महिला ने बताया कि धीरज उसका पति है। धीरज फिलहाल बारात लेकर अपनी नई दुल्हनिया के घर जा रहा था, तभी इसी दौरान यह महिला वहां पहुंच गई और खूब हंगामा मचाने लगी। महिला का कहना है कि, धीरज उसका पति है जबकि धीरज ने उस महिला को पहचानने से इनकार कर दिया है। महिला का कहना है कि, उन दोनों के बीच कुछ अनबन हुई थी, जिसके बाद धीरज ने उनसे अपने सभी रिश्ते तोड़ दिया। धीरज का परिवार मुंबई में रहकर व्यवसाय करता है, वहीं पर धीरज की महिला से मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया, बाद में दोनों के बीच संबंध बन गया। महिला ने कहा कि, धीरज से उसकी शादी हुई है लेकिन धीरज ने इस बात से साफ इंकार कर दिया। वहीं नई दुल्हन के परिवार पक्ष वाले अब शादी नहीं करना चाहते और पूरी शादी का खर्चा लड़के वालों से मांग रहे हैं। जिसका मामला कोतवाली में अब निपटाया जा रहा है, अब सारा दारोमदार पुलिस के कंधों पर आ गिरा है।