इस महीनें सिर्फ़ ₹677.50 का मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर, लेक़िन यह....

पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हल्के वेरिएंट वाला गैस सिलेंडर इस महीनें गोरखपुर में आ जाएगा, जिसकी कीमत महज ₹677.50 पैसे होगी।

 
image source : business standards

मात्र ₹677.50 में मिलेगा एलपीजी गैस सिलेंडर।

ग़ाज़ीपुर, Digital Desk: पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा हल्का गैस सिलेंडर वाला वेरिएंट इस महीने गोरखपुर में आ जाएगा। कंपनियों ने सिलेंडर के रेट भी तय कर दिया है, इसके बाद महंगी सिलेंडर न afford करने वाले लोगों को इससे बड़ी सहायता मिलेगी।

₹677.50 का LPG Cylinder लेक़िन:

पेट्रोलियम कंपनी द्वारा हल्का कंपोजिट सिलेंडर इस महीने गोरखपुर में मिल जाएगा। यह सिलेंडर 10 किलोग्राम के भार वाले होंगे, जिनकी कीमत ₹677.50 होगी। वहीं 5 किलो भार वाला सिलेंडर महज ₹353 में मिल जाएगा। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

गोरखपुर में 10 और 5 किलों वाला Gas Cylinder:

 इंडियन ऑयल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कंपोजिट सिलेंडर इस महीने गोरखपुर में आ जाएगा। यह सिलेंडर गिड़ा स्थित बॉटलिंग प्लांट में रिफिल किया जाएगा। आम सिलेंडर के मुकाबले कम कंपोसिट सिलेंडर काफी हल्का होता है। इसे इधर-उधर करने में किसी को परेशानी नहीं होती, बड़ा सिलेंडर 10 किलोग्राम का होगा वही छोटा 5 किलोग्राम का।

क्या है रेट:

10 किलोग्राम वाला सिलिंडर 677.50 रुपये का होगा, जो मौजूदा बाज़ार में चल रहे रेट के बराबर है। 14.2 किलोग्राम वाला सिलिंडर 962 का है। इसके हिसाब से एक किलोग्राम सिलिंडर का रेट ₹67.75 है।

पेट्रोल और डीज़ल के रेट:

उत्तर प्रदेश में मौजूदा योगी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट भी घटाए है, जिससे आम आदमी को फिलहाल राहत है। वहीं गैस सिलेंडर की बात की जाए तो अभी इनके दामों में कोई कमी नहीं आई है एवं मध्यम वर्ग के लोगों को जो सब्सिडी मिला करती थी, वह भी मिलना बंद हो गई है।

image source : business standards